Home » राष्ट्रीय » डाक विभाग में निकली GDS भर्ती 2026, 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

डाक विभाग में निकली GDS भर्ती 2026, 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

India Post Bank Vacancy: इंडिया पोस्ट में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंडिया पोस्ट ने GDS भर्ती 2026 के जुलाई सेशन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 31 अगस्त 2026 से शुरू होगी। 10वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। चयन में उम्मीदवारों की 10वीं कक्षा में प्राप्त मेरिट को आधार बनाया जाएगा।

31 अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

GDS भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन 31 अगस्त से शुरू होने की जानकारी दी गई है। आवेदन प्रक्रिया 2 सितंबर 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवारों को आवेदन निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन जमा करना होगा। आवेदन के बाद 23 और 24 सितंबर को करेक्शन विंडो उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें, क्योंकि दी गई तारीखों में बदलाव या अलग-अलग चरणों की समयसीमा को लेकर आधिकारिक सूचना को प्राथमिकता दी जाएगी।

India Post Bank Vacancy: 10वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

इंडिया पोस्ट GDS भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के 10वीं स्तर पर गणित और अंग्रेजी विषय होने चाहिए। इसके अलावा संबंधित स्थानीय भाषा की पढ़ाई भी की हुई होना जरूरी है। उम्मीदवारों की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिल सकता है।

10वीं के अंकों से बनेगी मेरिट

GDS भर्ती में उम्मीदवारों का चयन किसी लिखित परीक्षा के बजाय सिस्टम जनरेटेड मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। यह मेरिट लिस्ट 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होगी। इसलिए उम्मीदवारों के 10वीं के अंक चयन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आगे दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

India Post Bank Vacancy: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

उम्मीदवारों को पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाकर GDS भर्ती के रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा कर आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने और शुल्क भुगतान के बाद फॉर्म सबमिट करें। आवेदन पूरा होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना बेहतर होगा। दस्तावेजों का सत्यापन विभाग की ओर से API सेतु, डिजिलॉकर या संबंधित शैक्षणिक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है।

 

ये भी पढ़ें…राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा को स्वाइन फ्लू, SMS हॉस्पिटल में हेल्थ मिनिस्टर को भी मिलने से रोका