Home » स्वास्थ्य » ग्रेटर नोएडा में स्वाइन फ्लू का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 29 नए केस

ग्रेटर नोएडा में स्वाइन फ्लू का बढ़ता कहर, 24 घंटे में 29 नए केस

Greater Noida Swine Flu:

Greater Noida Swine Flu: ग्रेटर नोएडा में एच1एन1 संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार शाम ग्रेटर नोएडा वेस्ट की 50 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने के बाद उन्हें जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। प्राइवेट लैब की जांच में महिला के एच1एन1 संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।चिकित्सकों की टीम महिला की हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है। मंगलवार को उनकी अस्थमा, एलएफटी, केएफटी समेत कई जरूरी जांच की जानी हैं।

Greater Noida Swine Flu: 24 घंटे में मिले 29 नए मरीज-

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में स्वाइन फ्लू के 29 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में एच1एन1 संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 288 हो गई है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमित मरीजों की निगरानी कर रही हैं और उनके स्वास्थ्य की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Greater Noida Swine Flu: कई दिनों से बुखार और खांसी से परेशान थी महिला-

जानकारी के मुताबिक, महिला पिछले कई दिनों से बुखार और खांसी से परेशान थीं। जरूरी दवाएं लेने के बावजूद जब उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उनके बेटे ने नजदीकी प्राइवेट लैब में इन्फ्लुएंजा ए और एच1एन1 की जांच कराई। लैब रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद परिवार ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए।

हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल किया गया रेफर-

सोमवार शाम महिला की हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें पहले एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इमरजेंसी में महिला के बेटे ने डॉक्टरों को प्राइवेट लैब की रिपोर्ट दिखाई। इसके बाद अस्पताल का स्टाफ अलर्ट हो गया और महिला को आईसीयू में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की पुष्टि-

जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू का पहला मरीज भर्ती होने की सूचना तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी और सर्विलांस अधिकारी को दी गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और मरीज की रिपोर्ट की जांच कर संक्रमण की पुष्टि की। सीएमओ डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी के मुताबिक, जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 288 मामले सामने आ चुके हैं।

81 मरीज अभी एक्टिव-

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में सामने आए मामलों में 29 ग्रामीण क्षेत्र और 259 अन्य क्षेत्र से हैं। वर्तमान में कुल 81 एक्टिव केस हैं, जबकि 260 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें नए मामलों को लेकर लगातार निगरानी कर रही हैं

यह भी पढ़े- Mirzapur The Movie ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 4 दिनों में 100 करोड़ के पार