Weekend Trip: अगर आप दिल्ली की भागदौड़ से दूर कुछ दिन सुकून से बिताना चाहते हैं तो आने वाला लॉन्ग वीकेंड आपके लिए बढ़िया मौका है। दरअसल, इस सप्ताह ब्रिक्स सम्मेलन (BRICS Summit) आयोजित हो रहा है। 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को दिल्ली में सार्वजनिक अवकाश है। ऐसे में तीन दिन की छुट्टी का प्लान बनाकर हिमाचल प्रदेश के किन्नौर का रुख किया जा सकता है। बर्फीली चोटियां, सेब के बाग, घुमावदार पहाड़ी सड़कें और शांत वातावरण किन्नौर की खासियत हैं। अगर आप शिमला, मनाली और कुल्लू घूम चुके हैं तो इस बार किन्नौर को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
Weekend Trip: दिल्ली से ऐसे पहुंचें कल्पा-
दिल्ली से कल्पा की दूरी सड़क मार्ग से करीब 565 से 580 किलोमीटर है। सफर में लगभग 14 से 16 घंटे लग सकते हैं। दिल्ली से पानीपत, करनाल, अंबाला, चंडीगढ़, कालका, सोलन, शिमला, नारकंडा, रामपुर बुशहर, ज्यूरी, वांगतू और रिकांग पिओ होते हुए कल्पा पहुंचा जा सकता है। लंबी ड्राइव पसंद करने वालों के लिए यह सफर अपने आप में एक शानदार अनुभव हो सकता है।
Weekend Trip: पहला दिन: देखें कल्पा की खूबसूरती-
कल्पा पहुंचने के बाद होटल में चेक-इन करके थोड़ा आराम कर सकते हैं। शाम को परिवार के साथ नारायण नागिनी मंदिर और हू-बु-लान-कार मठ घूमने जा सकते हैं। यहां से किन्नौर की पहाड़ियों और सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है।
दूसरा दिन: करें चाका ट्रेक-
दूसरे दिन चाका ट्रेक का प्लान बनाया जा सकता है। करीब 3 से 4 किलोमीटर की यह मध्यम स्तर की हाइक आपको ऊंचाई वाले घास के मैदानों तक ले जाती है। रास्ते में देवदार के जंगल और हिमालयी चोटियों के शानदार दृश्य देखने को मिलते हैं।
तीसरा दिन: घूमें रोघी गांव-
तीसरे दिन रोघी गांव की सैर की जा सकती है। यहां आपको किन्नौर की पारंपरिक संस्कृति और पहाड़ी जीवन को करीब से देखने का मौका मिलेगा। रोघी मंदिर और प्रसिद्ध रोघी व्यू प्वाइंट भी घूम सकते हैं। तीन दिन का यह ट्रिप दोस्तों, परिवार या पार्टनर के साथ यादगार बनाया जा सकता है।
यह भी पढ़े- ग्लोबल साउथ की आवाज, AI और मजबूत सप्लाई चेन… BRICS Summit में भारत के 7 बड़े एजेंडे








