19th BRICS Summit: ब्रिक्स के 18वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत ने की। इस 18वें शिखर सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली, भारत में किया गया। यह शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को आयोजित हुआ था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में चौथी बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में सभी मौजूद सदस्यों ने हर एक क्षेत्र पर ढेर सारी चर्चाएँ कीं। ब्रिक्स के 18वें शिखर सम्मेलन में वैश्विक शासन में सुधार, आर्थिक सहयोग और स्थानीय मुद्रा पर चर्चा, भू-राजनीतिक मुद्दों जैसे विषयों पर ढेर सारी चर्चाएँ हुईं। जैसे ही 18वाँ ब्रिक्स शिखर सम्मेलन अपने अंतिम चरण के निकट पहुँचा, तो ब्रिक्स के अगले संस्करण पर जोर दिया गया। जानकारी के अनुसार, ब्रिक्स के 19वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी चीन (China) करेगा।
19th BRICS Summit: राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने की घोषणा-
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की समाप्ति होने के बाद चीन के राष्ट्रपति ने यह आधिकारिक घोषणा की कि 2027 में ब्रिक्स के 19वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी चीन करेगा। आगे शी जिनपिंग कहते हैं, ब्रिक्स के 19वें शिखर सम्मेलन की मेजबानी चीन करेगा। मैंने अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दी है। 18वें शिखर सम्मेलन में भाग लेकर मुझे भारतीय सरजमीं का अनुभव हुआ और भारतीय इंतजामों को देखकर मैंने अभी से इसकी तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।
19th BRICS Summit: बीजिंग में हो सकता है BRICS का आयोजन-
19वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी चीन करने जा रहा है। ऐसे में सभी के मन में यह सवाल आ रहे हैं कि चीन ब्रिक्स के 19वें शिखर सम्मेलन का आयोजन चीन में कहाँ कराएगा। जानकारी के अनुसार, शिखर सम्मेलन की सटीक तारीख और स्थान की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन कई लोगों और मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि चीन की राजधानी बीजिंग में किया जा सकता है। चीन ने 2022 में 14वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन वर्चुअली यहीं से किया था।
अब तक किन-किन देशों ने BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी की-
BRICS शिखर सम्मेलन की शुरुआत 2009 में हुई थी। अब तक इसके शिखर सम्मेलन की मेजबानी अलग-अलग सदस्य देशों ने की है। प्रमुख रूप से रूस, ब्राजील, चीन, भारत और दक्षिण अफ्रीका इसकी मेजबानी कर चुके हैं। भारत ने 2012, 2016, 2021 और 2026 में BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी की है। वहीं चीन ने 2011 और 2022 में इसकी मेजबानी की थी। आगामी 19वें BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी चीन 2027 में करेगा।
यह भी पढ़े- हिंदी का किसी भारतीय भाषा से मुकाबला नहीं, फिर क्यों बोले अमित शाह- ‘मातृभाषा को कभी मत छोड़िए’?








