Celebrity Ganpati Looks: हर साल की तरह इस बार भी अंबानी परिवार के घर गणपति बप्पा का आगमन हुआ। एंटीलिया चा राजा के दर्शन के लिए बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट और राजनीतिक जगत की कई हस्तियां पहुंचीं। हालांकि, इस दौरान नीता अंबानी के शाही अंदाज ने भी लोगों का खूब ध्यान खींचा। वह अक्सर अपने लग्जरी जूलरी कलेक्शन के लिए चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार उनका हार पूरे आयोजन में खास आकर्षण बना रहा।
Celebrity Ganpati Looks: पारंपरिक अंदाज में दिखीं नीता अंबानी
नीता अंबानी के लुक में इस बार भी उनका साड़ी प्रेम साफ दिखाई दिया। उन्होंने अपने पारंपरिक पहनावे को खूबसूरत जूलरी, बालों में गजरे और माथे पर बिंदी के साथ स्टाइल किया। गणेश चतुर्थी के मौके पर उनका पूरा लुक ट्रेडिशनल और रॉयल नजर आया। उनके पहनावे में साड़ी के साथ पहने गए भव्य गहनों ने खास तौर पर सबका ध्यान खींचा।
टू-टोन सिल्क साड़ी ने बढ़ाई खूबसूरती
नीता अंबानी ने ऑरेंज और मजेंटा शेड वाली टू-टोन रिच सिल्क साड़ी पहनी थी। दोनों रंगों का यह कॉम्बिनेशन साड़ी को फेस्टिव लुक दे रहा था। साड़ी के बॉर्डर और प्लीट्स वाले हिस्से में मजेंटा रंग रखा गया था, जिस पर गोल्डन शाइन खूबसूरत नजर आ रही थी। उन्होंने साड़ी को साफ-सुथरी प्लीट्स और ओपन पल्लू के साथ ड्रेप किया।
बिब-स्टाइल नेकलेस बना सबसे बड़ा आकर्षण
नीता अंबानी के लुक की सबसे खास चीज उनका कंधे से कंधे तक फैला बिब-स्टाइल नेकलेस रहा। इस नेकलेस में गोल्ड, डायमंड, रूबी, एमराल्ड और पर्ल्स का खूबसूरत संयोजन दिखाई दिया। इसकी बारीक कारीगरी और डिटेलिंग ने पूरे फ्रंट एरिया को कवर किया। साड़ी पर ज्यादा भारी वर्क न होने की वजह से यह भव्य नेकलेस उनके लुक के साथ खास तौर पर उभरकर आया।
Celebrity Ganpati Looks: जूलरी और पोटली ने पूरा किया लुक
भारी नेकलेस के साथ नीता अंबानी ने मैचिंग ईयररिंग्स, कान पाशा और हाथों में गोल्ड व रूबी से सजे कड़े पहने। इन जूलरी पीसेज ने उनके राजसी लुक को पूरा किया। इसके अलावा उन्होंने ऑरेंज रंग की पोटली भी कैरी की, जिस पर गोल्डन सेक्विन और लेस की डिटेलिंग थी। यह पोटली उनकी साड़ी के साथ अच्छी तरह मैच कर रही थी।
गजरे वाली चोटी ने खींचा ध्यान
नीता अंबानी आमतौर पर मिडिल पार्टीशन के साथ बन में बालों को स्टाइल करती नजर आती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपने हेयरस्टाइल में थोड़ा बदलाव किया। उन्होंने मिडिल पार्टीशन के साथ आगे हल्का पफी लुक रखा और फिर लंबी गुंथी हुई चोटी बनाई। चोटी के आखिर में लगाया गया गजरा उनके पारंपरिक लुक के साथ बेहद खूबसूरत लगा। वहीं, उनका मेकअप सॉफ्ट और एलिगेंट रखा गया, जिससे पूरा साड़ी लुक संतुलित और आकर्षक नजर आया।
Celebrity Ganpati Looks: धीरेंद्र शास्त्री भी पहुंचे
गणेश उत्सव में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री भी गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। लोगों की समस्याओं का समाधान पर्ची के जरिए बताने को लेकर वह अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस दौरान उनका पारंपरिक और देसी अंदाज लोगों का ध्यान खींचता नजर आया। उनके पैरों में आलता, चांदी के कड़े और पारंपरिक खड़ाऊं दिखाई दिए।
धोती-कुर्ते में दिखे धीरेंद्र शास्त्री
धीरेंद्र शास्त्री ने इस मौके पर भगवा रंग का कुर्ता पहना था। इसमें वी-नेक और साइड में टाइअप नॉट की डिटेलिंग थी, जबकि कुर्ते पर सुनहरे रंग का बॉर्डर बना हुआ था। इसके साथ उन्होंने सफेद धोती पहनी। उन्होंने किसी भारी-भरकम पोशाक के बजाय अपने पारंपरिक धोती-कुर्ते वाले अंदाज को ही चुना।
Celebrity Ganpati Looks: शॉल ने दिया रॉयल टच
धीरेंद्र शास्त्री के बाएं कंधे पर रखा मरून और गोल्डन रंग का शॉल भी उनके लुक का खास हिस्सा रहा। शॉल पर सुनहरी जरी का बॉर्डर और बारीक कढ़ाई की गई थी। इसने उनके साधारण धोती-कुर्ते को रॉयल और आध्यात्मिक टच दिया।
खड़ाऊं और आलता रहे खास
धीरेंद्र शास्त्री ने सामान्य जूतों की जगह पारंपरिक खड़ाऊं पहनी थी, जो उनके आध्यात्मिक व्यक्तित्व के अनुरूप नजर आई। वह अक्सर चांदी के कड़े पहने दिखाई देते हैं, लेकिन इस बार पैरों में लगा आलता भी लोगों की नजरों में आ गया। उनके इस पारंपरिक अंदाज ने पूरे लुक को खास बना दिया।
Celebrity Ganpati Looks: जया किशोरी ने भी खींचा ध्यान
गणेश उत्सव में कथावाचक जया किशोरी भी नजर आईं। उन्होंने बिना ज्यादा तामझाम के अपने सादगी भरे अंदाज से लोगों का ध्यान खींचा। बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी के बीच भी उनका पारंपरिक लुक अलग नजर आया। उन्होंने ऑफ वाइट रंग की अनारकली पहनकर एक एलिगेंट और फेस्टिव लुक अपनाया।
चिकनकारी अनारकली में दिखीं जया
जया किशोरी की ऑफ वाइट अनारकली पर बेहद बारीक टोन-ऑन-टोन चिकनकारी वर्क किया गया था। इस डिजाइन ने बिना ज्यादा चमक-दमक के उन्हें रिच और एलिगेंट लुक दिया। वहीं, सफेद सेक्विन सितारों की डिटेलिंग ने आउटफिट में हल्का ब्लिंग जोड़ा, जिससे उनके पहनावे में फेस्टिव वाइब नजर आई।
Celebrity Ganpati Looks: पिंक दुपट्टे ने जोड़ा कंट्रास्ट
अनारकली के साथ जया किशोरी ने ब्राइट फ्यूशिया पिंक और गोल्डन टोन वाला पारंपरिक बांधी दुपट्टा कैरी किया। इसने उनके पूरे लुक में खूबसूरत कंट्रास्ट जोड़ा। दुपट्टे के बॉर्डर पर हैवी सुनहरी जरी और सेक्विन का काम था, जिसने आउटफिट को फेस्टिव और रॉयल टच दिया। वह दुपट्टे को दोनों कंधों पर पिनअप करके ओपन स्टाइल में कैरी करती नजर आईं।
कुंदन झुमकों से पूरा किया लुक
जया किशोरी ने ज्यादा एक्सेसरीज पहनने के बजाय केवल हैवी कुंदन झुमके चुने। ये उनके आउटफिट के साथ अच्छी तरह मैच कर रहे थे। उन्होंने बालों को स्लीक पोनीटेल में स्टाइल किया। मिनिमल और फ्रेश ग्लोइंग मेकअप के साथ सॉफ्ट पिंक लिपस्टिक ने उनके फीचर्स को उभार दिया। इस तरह सादगी के बावजूद उनका लुक अलग नजर आया।
Celebrity Ganpati Looks: बजट में नीता अंबानी जैसा लुक कैसे पाएं?

नीता अंबानी का इतना लग्जरी लुक आम महिलाओं के लिए कैरी करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन उनके स्टाइल से प्रेरणा लेकर बजट में इसी तरह का लुक तैयार किया जा सकता है। भारी नेकलेस की जगह साड़ी के साथ हैवी एम्बेलिश्ड श्रग या केप जैकेट पहनी जा सकती है। इससे गले के आसपास रॉयल बिब जैसा लुक मिल सकता है।जेमस्टोन वाली जूलरी के बजाय जरदोजी, गोटा पट्टी या कुंदन वर्क वाले एम्ब्रॉयडर्ड फैब्रिक नेकबैंड या कॉलर ब्लाउज को भी साड़ी के साथ स्टाइल किया जा सकता है।अगर साड़ी प्लेन या सिंपल टू-टोन वाली है, तो आर्टिफिशियल कुंदन या एंटीक फिनिश वाला बड़ा बिब नेकलेस पहना जा सकता है। वहीं, स्टेटमेंट ईयररिंग्स और मैचिंग पोटली के साथ लुक को पूरा किया जा सकता है। ऐसी स्टाइलिंग में बाकी जूलरी और मेकअप को बहुत ज्यादा करने से बचना बेहतर रहेगा, ताकि पूरा लुक संतुलित नजर आए।
कैटरीना कैफ का मां बनने के बाद पहला इवेंट लुक

मां बनने के बाद पहली बार कैटरीना कैफ किसी इवेंट में नजर आईं। गणपति बप्पा के दर्शन के लिए उन्होंने जिग्यम का कस्टम सेज ग्रीन कलीदार अनारकली पहना। इसके साथ मिरर वर्क और गोटे से सजा कलरफुल दुपट्टा कैरी किया, जिसने उनके लुक में रॉयल टच जोड़ दिया। उन्होंने रेड बिंदी, स्टेटमेंट चोकर, रिंग, मैचिंग झुमकों और सटल मेकअप के साथ अपना लुक पूरा किया।
Celebrity Ganpati Looks: कियारा आडवाणी का शिमरी साड़ी लुक

पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ कियारा आडवाणी भी गणपति दर्शन के लिए पहुंचीं। उन्होंने देवनाागरी की खूबसूरत शिमरी चंदेरी गाज सिल्क साड़ी पहनी थी। साड़ी का सॉफ्ट पिंक रंग उनके लुक को एलिगेंट बना रहा था, जबकि बॉर्डर पर की गई डिटेलिंग ने इसमें रिचनेस जोड़ दी। मैचिंग कस्टम ब्लाउज के साथ उन्होंने ग्रीन चोकर, कंगन और ईयररिंग्स पहनकर अपना लुक पूरा किया।
आलिया भट्ट का आइस-ब्लू अंदाज

आलिया भट्ट ने हाउस ऑफ मसाबा की कस्टम आइस-ब्लू टिश्यू साड़ी पहनी। साड़ी पर बारीक हाथ की जरदोजी कढ़ाई की गई थी। पारंपरिक ब्लाउज की जगह उन्होंने कढ़ाई वाला ब्लू कोर्सेट पहना, जिसने उनके देसी लुक में ग्लैमरस टच जोड़ा। कोर्सेट पर साड़ी के पल्लू जैसी कढ़ाई काफी खूबसूरत लगी। इसके साथ मैचिंग बैंगल्स स्टैक, ईयररिंग्स और ब्लू पोटली बैग ने उनके लुक को पूरा किया।
Celebrity Ganpati Looks: रेखा का हमेशा की तरह रॉयल लुक

रेखा का साड़ी लुक हमेशा की तरह रॉयल नजर आया। उन्होंने खूबसूरत कांजीवरम साड़ी के साथ फुल स्लीव्स वाला ब्लाउज पहना। अपने देसी लुक को उन्होंने कई लेयर्ड जूलरी पीसेज के साथ स्टाइल किया। अलग-अलग जूलरी का यह कॉम्बिनेशन उनके पहनावे के साथ अच्छी तरह मैच हुआ। गजरा, रेड लिप्स और ग्लॉसी मेकअप ने उनके पूरे लुक को और निखार दिया।
जाह्नवी कपूर का पटोला साड़ी लुक

जाह्नवी कपूर भी अपने देसी अंदाज में नजर आईं। उन्होंने निधि तंबी केजरीवाल की कस्टम डबल इकत पाटन पटोला साड़ी पहनी। साड़ी पर एकतार मोची वर्क के साथ मिरर वर्क और सेक्विन की डिटेलिंग की गई थी, जो काफी खूबसूरत लग रही थी। मैचिंग ब्लाउज और सीधे पल्लू वाली ड्रेपिंग ने उनके लुक को क्लासी बनाया। मैचिंग जूलरी के साथ उन्होंने अपना लुक पूरा किया।
कपूर परिवार भी पहुंचा गणपति दर्शन के लिए

करिश्मा कपूर अपनी बहन करीना कपूर खान के परिवार के साथ इवेंट में पहुंचीं। इस दौरान सैफ अली खान और उनके बेटे तैमूर और जेह रेड, ब्लैक और ब्लू रंग के कुर्ता-पजामा में नजर आए। वहीं, करीना कपूर ने अनामिका खन्ना का खूबसूरत येलो देसी अटायर पहना था। आउटफिट पर सुनहरी कढ़ाई और उसके साथ व्हाइट पर्ल जूलरी का कॉम्बिनेशन काफी क्लासी लगा। करिश्मा कपूर भी पिंक और ऑरेंज टोन वाली साड़ी और स्टाइलिश ब्लाउज में बेहद खूबसूरत नजर आईं।
Celebrity Ganpati Looks: काजोल बच्चों के साथ पहुंचीं

काजोल अपनी बेटी नीसा देवगन और बेटे युग देवगन के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं। इस मौके पर उन्होंने रेड और पिंक रंग की साड़ी पहनी, जिस पर सुनहरा बॉर्डर और फ्लोरल पैटर्न बना था। वहीं, नीसा ने सिल्क का हॉल्टर नेक वाला ऑरेंज स्लीवलेस कुर्ता पहना, जिसे प्लाजो और कंट्रास्टिंग ग्रीन दुपट्टे के साथ स्टाइल किया। युग ऑरेंज टोन के कुर्ता-पजामा में नजर आए।
माधुरी दीक्षित का देसी अंदाज

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी पति के साथ गणपति दर्शन के लिए पहुंचीं। उनका देसी रूप काफी खूबसूरत नजर आया। उन्होंने कलरफुल फ्लोरल पैटर्न और हाथी की आकृतियों वाली पटोला साड़ी पहनी थी, जिसने साड़ी की खूबसूरती बढ़ा दी। इसके साथ उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज पहना। झुमके, कंगन और गोल्डन क्लच के साथ उन्होंने जूलरी को मिनिमल रखा। माथे की बिंदी और हाफ पिनअप किए हुए वेवी हेयर ने उनके लुक को पूरा किया।









