AI Training: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ‘सेवा तीर्थ’ में सेमीकंडक्टर क्षेत्र की दिग्गज वैश्विक कंपनियों के सीईओ के साथ अहम गोलमेज बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में भारत के तकनीकी भविष्य और सेमीकंडक्टर उद्योग के विकास को लेकर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने सरकार और उद्योग जगत के बीच मजबूत सहयोग की जरूरत पर जोर दिया।
AI Training: AI और क्वांटम कंप्यूटिंग में अग्रणी बनने का लक्ष्य-
पीएम मोदी ने कहा कि भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी उभरती तकनीकों के क्षेत्र में दुनिया के शुरुआती अग्रणी देशों में शामिल होने का लक्ष्य रखना चाहिए। उन्होंने देश के 1 करोड़ लोगों को AI का प्रशिक्षण देने के राष्ट्रीय लक्ष्य का भी उल्लेख किया। पीएम ने कहा कि भारत की युवा प्रतिभा और वैश्विक कंपनियों का अनुभव मिलकर बड़े अवसर पैदा कर सकते हैं।
AI Training: कौशल विकास और इनोवेशन पर जोर-
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी बयान के अनुसार, पीएम मोदी ने कहा कि भारत में प्रतिभा, तकनीकी समझ और बुनियादी ढांचे की मजबूत नींव मौजूद है। उन्होंने उद्योग जगत से कौशल विकास, नवाचार और अत्याधुनिक तकनीकों में अपनी भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। पीएम ने कहा कि भारत के मजबूत टैलेंट पूल और वैश्विक कंपनियों की क्षमताओं के बीच सहयोग से नई संभावनाएं पैदा होंगी।
शुरुआती चरण से आगे बढ़ा भारत का सेमीकंडक्टर ईकोसिस्टम-
पीएम मोदी ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में हुई प्रगति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत का सेमीकंडक्टर ईकोसिस्टम अब शुरुआती प्रयासों के चरण से आगे बढ़कर बड़े पैमाने पर नए अवसरों के दौर में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने उद्योग जगत को भरोसा दिलाया कि सरकार तकनीक और बाजार की जरूरतों के अनुसार नीतियों को लगातार विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। पीएम ने कंपनियों से नीतिगत और प्रशासनिक सुझाव भी मांगे।
ISM 2.0 को लेकर वैश्विक कंपनियों ने जताया भरोसा-
बैठक में शामिल सीईओ और उद्योग प्रतिनिधियों ने विनिर्माण, डिजाइन, बुनियादी ढांचे और प्रतिभा विकास को लेकर सरकार के प्रयासों की सराहना की। उद्योग जगत ने इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) 2.0 के तहत उभरते अवसरों और भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर हब बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में माइक्रोन, इंटेल, AMD, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, फॉक्सकॉन, ASML, टोक्यो इलेक्ट्रॉन, NXP, इन्फिनियॉन, एप्लाइड मैटेरियल्स और IBM रिसर्च समेत कई प्रमुख वैश्विक तकनीकी कंपनियों के प्रमुख और प्रतिनिधि शामिल हुए।
यह भी पढ़े- ‘पाक-चीन के बीच कोई सीमा नहीं’, PoK पर भारत का कड़ा रुख; पाकिस्तान से कहा- नाटकबाजी बंद करे









