Home » राष्ट्रीय » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए क्यों खास है 76 वां जन्मदिन, क्या तोहफा भेंट कर सकते हैं आप?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए क्यों खास है 76 वां जन्मदिन, क्या तोहफा भेंट कर सकते हैं आप?

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए क्यों खास है 76 वां जन्मदिन, क्या तोहफा भेंट कर सकते हैं आप?
New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76 वां जन्मदिन देश-विदेश में धूम-धाम से मनाया जा रहा है।बधाई संदेशों का तांता लगा हुआ है, तो इसके खास मायने हैं।हालांकि पीएम को जन्मदिन का इससे बड़ा तोहफा और क्या हो सकता है कि उनके जन्मदिन से ठीक पहले भारत की अध्यक्षता में 18 वें BRICS शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ।दुनिया के दिग्गज नेताओं ने इस सम्मेलन में भाग लिया और सहर्ष नई दिल्ली घोषणा को स्वीकार भी किया।

 कूटनीतिक सफलता

भारत की सफल कूटनीति ही कही जाएगी कि 45 पन्नों के संयुक्त घोषणापत्र को स्वीकार करते हुए BRICS  देशों ने बहुपक्षवाद, समावेशी विकास, सतत विकास और अधिक प्रतिनिधित्व वाली वैश्विक व्यवस्था पर सहमति व्यक्त की।इससे पहले वर्ष 2023 में भारत ने G20 की अध्यक्षता की थी, वह भी मोदी सरकार की विदेश नीति का प्रमुख पड़ाव रही।अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की मजबूत स्थिति और रणनीतिक साख को पीएम की कूटनीतिक सफलता माना जाता है।

New Delhi: उपलब्धियां

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर राजनेता और आम लोग उन्हें न सिर्फ विदेश नीति और कूटनीतिक सफलता, बल्कि तमाम अन्य उपलब्धियों के लिए भी तोहफे के तौर पर बधाइयां दे सकते हैं।मसलन मोदी का12 साल का शासन ऐतिहासिक फैसलों, राजनीतिक बदलावों और जनता के बीच गहरी पैठ बनाने वाला रहा है।कहा जा सकता है कि उनका शासन देश में आर्थिक सुधारों, डिजिटल क्रांति, बुनियादी ढांचे के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा है।

New Delhi: नोटबंदी

साहसिक फैसैलों को देश की जनता स्वीकार करती है।पीएम मोदी के निर्णायक नेतृत्व में न सिर्फ नोटबंदी जैसा साहसिक फैसला लिया गया, बल्कि यूपीआई (UPI) और जन-धन खातों के जरिये देश में वित्तीय समावेशन और डिजिटल क्रांति को बढ़ावा मिला।जानकारों के अनुसार जीएसटी (GST) और नीतिगत निर्णयों से अर्थव्यवस्था में बड़े परिवर्तन आए। 

New Delhi: साहसिक निर्णय

नोटबंदी के अलावा भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कई और साहसिक निर्णय लिये गए, जिनका जनता ने तहेदिल स्वागत किया।आतंकवाद के खिलाफ आक्रामक और स्पष्ट नीति अपनाना जनता को बहुत पसंद आया। आतंक के खिलाफ सरकार ने जो सर्जिकल और एयर स्ट्राइक की वह पूरी दुनिया ने देखी।जम्मू-कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को जनता का भरपूर समर्थन मिला। 

New Delhi: जनहित की योजनाएं

आयुष्मान भारत, उज्ज्वला,  मुफ्त राशन और पीएम आवास जैसी जनहित की योजनाओं से करोड़ों लोगों को सीधा लाभ मिला।आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन धन, जीवन ज्योति बीमा, सुरक्षा बीमा, किसान सम्मान निधि ,जल जीवन मिशन, उज्ज्वला और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ करोड़ों लोगों को मिल रहा है।

New Delhi: विकासित भारत

मोदी सरकार वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के विजन के साथ काम कर रही है।नए संसद भवन के निर्माण से लेकर एक्सप्रेसवे, वंदे भारत ट्रेनें और हाईवे का देश में तेजी से विस्तार हुआ है। 

New Delhi: आत्मनिर्भर भारत 

मोदी सरकार घरेलू उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर आत्मनिर्भर भारत बनाने की नीति पर चल रही है।आज देश हर छोटी-बड़ी चीजें बन रही हैं।  विदेशों पर निर्भरता कम हो रही है।प्रधानमंत्री मोदी ने 2026 के स्वतंत्रता दिवस संबोधन में कहा कि पिछले 12 वर्षों के दौरान रक्षा उत्पादन में करीब चार गुना और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में करीब सात गुना वृद्धि हुई।

New Delhi: राजनीतिक बढ़त

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उनकी पार्टी भाजपा का जनाधार बढ़ता गया है।बिहार और बंगाल जैसे राज्य इसके उदाहरण हैं। खास बात यह है कि इन 12 वर्षों में भाजपा ने अपने परंपरागत वोट बैंक के साथ ही ओबीसी और दलित वर्गों में भी अच्छी पकड़ बनाई है।आज देश के कई राज्यों में भाजपा व उसके सहयोगी दलों की सरकारें हैं।