Home » स्पोर्ट्स » रो-को को लेकर इस दिग्गज कमेंटेटर ने दिया बड़ा बयान

रो-को को लेकर इस दिग्गज कमेंटेटर ने दिया बड़ा बयान

Akash Chopra Statement:

Akash Chopra Statement: विश्व कप 2027 में 1 साल से भी कम का समय बचा है। विश्व कप 2027 रो-को की वजह से अधिक चर्चा में रहता है। वहीं, रो-को जिन्हें दर्शक अब बस 50 ओवर वाले फॉर्मेट में देखते हैं। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और चेज़ मास्टर विंटेज विराट कोहली की चर्चाएँ कई दिग्गज कर चुके हैं। वहीं, इन चर्चाओं के बीच भारतीय हिंदी कमेंट्री पैनल के महान हिंदी कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और चेज़ मास्टर विंटेज विराट कोहली को लेकर अहम चर्चा की है और दोनों के विश्व कप 2027 खेलने पर बड़ा बयान दिया है।

Akash Chopra Statement: आकाश चोपड़ा- “रोहित और विराट को लगातार रन बनाने होंगे”-

आकाश चोपड़ा ने कहा कि विश्व कप में 1 साल से भी कम का समय बचा है। ऐसे में विराट और रोहित को अपने खेल पर ध्यान रखना चाहिए। आगे आकाश चोपड़ा कहते हैं, “मैं जानता हूं कि विश्व कप 2027 में 1 साल से भी कम का समय बचा है। अगर भारतीय टीम को विश्व कप 2027 को जितना है तो रोहित और विराट को लगातार रन बनाने होंगे। वनडे फॉर्मेट भी धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है। मुझे चिंता इस बात की है कि ये दोनों कैसे कुछ चुनिंदा मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, क्योंकि रोज प्रैक्टिस करना और किसी पिच कंडीशन पर विरोधी टीम का सामना करना दोनों अलग है। पर मैं जानता हूं कि ये दोनों जब भी मैदान पर आते हैं तो अपना लोकप्रिय प्रदर्शन दिखाते हैं। आगामी वनडे सीरीज जो वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के विरोध होने वाली है, वह सीरीज इन दोनों के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण है। मेरी यह ख्वाहिश है कि विश्व कप 2027 को जिताने में ये दोनों अहम किरदार निभाएं।”

Akash Chopra Statement: आकाश चोपड़ा- “नीतीश कुमार रेड्डी हैं हार्दिक का रिप्लेसमेंट”-

आगे आकाश चोपड़ा ने बताया कि एशियन गेम्स 2026 के भारतीय स्क्वाड में से नीतीश कुमार रेड्डी को बाहर निकाल दिया है। आगे आकाश ने कहा कि नीतीश कुमार रेड्डी को आगामी वनडे सीरीज, जो वेस्टइंडीज के विरुद्ध होने वाली है, उसमें शामिल किया जाएगा। आकाश का मानना है कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या बार-बार इंजरी के कारण बाहर हो जाते हैं, जिसकी वजह से टीम को भारी नुकसान होता है। भारतीय टीम में हर खिलाड़ी का रिप्लेसमेंट आ गया है और अब नीतीश कुमार रेड्डी, जो गेंदबाजी और युवा बल्लेबाजी दोनों से कमाल दिखाते रहते हैं, उन्हें हार्दिक के लिए बैकअप के तौर पर तैयार किया जा रहा है।

विश्व कप 2027 का संभावित स्क्वाड-

शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार और कुलदीप यादव

यह भी पढ़े- योगी सरकार की शिक्षा पहल से बच्चों में बढ़ी रचनात्मकता, टप्पल स्कूल में विकसित भारत के तहत रंगोली प्रतियोगिता