Home » अंतरराष्ट्रीय » 23 सितंबर से ईरानी एयरलाइंस पर संकट, अमेरिका ने दी चेतावनी

23 सितंबर से ईरानी एयरलाइंस पर संकट, अमेरिका ने दी चेतावनी

Iranian Airlines Crisis:

Iranian Airlines Crisis: अमेरिका ने ईरान की एयरलाइंस पर दबाव और बढ़ाने की चेतावनी दी है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि 23 सितंबर से ईरानी एयरलाइंस को दुनियाभर में संचालन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने विदेशी कंपनियों और एयरपोर्ट्स को ईरानी एयरलाइंस को सेवाएं देने पर अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करने की चेतावनी दी है।

Iranian Airlines Crisis: 23 सितंबर से बंद हो सकती हैं सेवाएं-

बेसेंट ने CNBC को दिए इंटरव्यू में कहा कि 23 सितंबर से सभी ईरानी एयरलाइंस दुनियाभर में बंद हो जाएंगी। उनके मुताबिक, अगर कोई एयरपोर्ट या कंपनी ईरानी विमानों को ईंधन, लैंडिंग सेवाएं या टिकट बिक्री जैसी सुविधाएं देती है तो उस पर अमेरिकी कार्रवाई हो सकती है।

Iranian Airlines Crisis: डॉलर सिस्टम से बाहर करने की चेतावनी-

बेसेंट ने कहा कि ईरानी एयरलाइंस को सेवाएं देने वाली कंपनियों को अमेरिकी डॉलर आधारित वित्तीय व्यवस्था से बाहर किए जाने का जोखिम रहेगा। इस कदम के जरिए अमेरिका ईरान के एविएशन सेक्टर पर आर्थिक दबाव बढ़ाना चाहता है।

पहले भी ईरानी एयरलाइंस पर लगाए गए प्रतिबंध-

अमेरिका ने सितंबर में ईरान के एविएशन सेक्टर से जुड़ी कई एयरलाइंस और कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। इसके बाद अब वॉशिंगटन उन विदेशी कंपनियों को भी निशाना बनाने की चेतावनी दे रहा है, जो ईरानी एयरलाइंस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सेवाएं उपलब्ध कराती हैं।

चीन के साथ बातचीत के बाद आया बयान-

बेसेंट का यह बयान चीन के उप प्रधानमंत्री हे लीफेंग के साथ आर्थिक वार्ता के बाद आया है। अमेरिका चीन के वित्तीय अधिकारियों के साथ ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों के पालन को लेकर भी बातचीत कर रहा है।

ईरान पर बढ़ रहा अमेरिकी आर्थिक दबाव-

ईरान की एयरलाइंस पर कार्रवाई अमेरिका की व्यापक आर्थिक दबाव रणनीति का हिस्सा है। इसके तहत ईरान से जुड़े तेल, शिपिंग, वित्तीय नेटवर्क और एविएशन सेक्टर पर भी प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं

यह भी पढ़े- Odisha Textbook Row: ओडिशा में टेक्स्टबुक विवाद पर CJP ने सरकार को घेरा