Home » मौसम » झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 27 सितंबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 27 सितंबर तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Jharkhand Weather:

Jharkhand Weather: राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहने वाला है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्व-मध्य और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के कारण 22 से 27 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान वज्रपात और तेज हवा को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।

Jharkhand Weather: रांची में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना-

मौसम विभाग के अनुसार, 22 सितंबर को रांची में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में बारिश ट्रेस रही। राजधानी में आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश या मेघ गर्जन की संभावना है।

Jharkhand Weather: 23 सितंबर को भारी बारिश के आसार-

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 23 सितंबर को राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसमें रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो और धनबाद जिले शामिल हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

24 सितंबर को भी बारिश का दौर-

24 सितंबर को दक्षिणी झारखंड के सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम के साथ उनसे सटे मध्य झारखंड के रांची, गुमला और खूंटी क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, राज्य के कुछ हिस्सों में गरज और तेज हवा चल सकती है।

25 और 26 सितंबर को भी बारिश की संभावना-

मौसम विभाग ने 25 और 26 सितंबर को भी राज्य के कुछ इलाकों में भारी बारिश और मेघ गर्जन की संभावना जताई है। वहीं, 27 सितंबर को राज्य में कहीं-कहीं गरज, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

वज्रपात के दौरान सावधानी जरूरी-

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए लोगों को बारिश और वज्रपात के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। तेज हवा के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचना चाहिए। राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है

यह भी पढ़े- मुजफ्फरनगर के जाटों के मन में क्या है? जयंत चौधरी, योगी और 2027 के चुनाव पर लोगों ने बताया अपना रुख