IND U-19 vs AUS U-19: भारत अंडर-19 बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 वनडे सीरीज के तीसरे वनडे में भारतीय अंडर-19 ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को 6 विकेट से हराया। इस जीत का श्रेय भारतीय कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी को जाता है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया मात्र 254 रन बनाकर ढेर हो गई। जवाब में भारतीय टीम ने मात्र चार विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (मुल्तान का सुल्तान) के बेटे आर्यवीर सहवाग इस मुकाबले में फ्लॉप रहे, वे मात्र 34 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
IND U-19 vs AUS U-19: लक्ष्य राजेश ने खेली कप्तानी पारी-
255 रन के विशाल लक्ष्य को हासिल करने में सबसे अहम भूमिका कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने निभाई है। उन्हीं की 110 रनों की शानदार पारी के बाद भारतीय टीम इस लक्ष्य को हासिल कर पाई। 103.77 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने यह पारी खेली है, जिसमें 9 चौके और तीन ताबड़तोड़ छक्के शामिल हैं। इस जीत के बाद भारतीय टीम का मनोबल बढ़ा है और कप्तान की नजरें और बेहतर प्रदर्शन करने पर हैं।
IND U-19 vs AUS U-19: शतक से चूके जॉन हॉलिक-
ऑस्ट्रेलिया के स्कोरकार्ड पर नजर डालें तो देखा जा सकता है कि एकमात्र बल्लेबाज जॉन हॉलिक हैं, जिन्होंने ताबड़तोड़ पारी खेली है। 98.86 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए हॉलिक ने 87 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली है। इस पारी में उन्होंने 12 चौके जड़े हैं। सवसानी की गेंद पर आउट होकर हॉलिक अपने शतक से चूक गए।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
भारत अंडर-19: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, रजत बघेल, वीके विनीथ, कुशाग्र ओझा, मनल चौहान, अर्जुन राजपूत, आर्यन सवसानी, शाविन विनोद, काव्या पटेल, मोहित उलवा।
ऑस्ट्रेलिया अंडर-19: नील पटेल, चार्ली हेंडरसन, मैथ्यू लॉफ, जैक जोसनेक (कप्तान), ब्लेक कैटल, जेड हॉलिक, जैकब पिएट्ज़, स्पेंसर ग्रीन, केसी बार्टन, विल बायरोम, एली ब्रेन।
यह भी पढ़े- IPL ऑक्शन को लेकर बड़ा ऐलान, दिसंबर में होगा आयोजन, वेन्यू का भी हुआ खुलासा









