Home » स्पोर्ट्स » IND vs WI: वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की सूची में ये भारतीय खिलाड़ी शीर्ष स्थान पर

IND vs WI: वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की सूची में ये भारतीय खिलाड़ी शीर्ष स्थान पर

IND vs WI:

IND vs WI: भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे श्रृंखला 27 सितंबर 2026 से होगी। यह सीरीज भारत के मिशन वर्ल्ड कप 2027 का अहम हिस्सा है। सभी की नजरें पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और चेज़ मास्टर विंटेज विराट कोहली पर रहेंगी कि कैसे ये दोनों विंडीज के विरुद्ध वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इस सीरीज में कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं, इस सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले आइए जानते हैं भारत-वेस्टइंडीज वनडे क्रिकेट में किन महारथियों ने सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं। हैरानी की बात यह है कि सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप फाइव बल्लेबाजों की सूची में भारत के दिग्गज बल्लेबाज चेज़ मास्टर विंटेज विराट कोहली का नाम नहीं है।

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज वनडे में किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के

IND vs WI:

भारत-विंडीज वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की सूची में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम पहले स्थान पर है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 37 मैचों की 35 पारियों में 35 छक्के जड़े हैं। रोहित के अलावा टॉप फाइव बल्लेबाजों में गॉर्डन ग्रीनिज, क्रिस गेल (यूनिवर्सल बॉस), मार्लन सैमुअल्स और कीरन पोलार्ड का नाम आता है।

IND vs WI: भारत vs वेस्टइंडीज वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज-
रैंकबल्लेबाजमैचपारीछक्के
1रोहित शर्मा373535
2गॉर्डन ग्रीनिज242333
3क्रिस गेल414129
4मार्नल सैमुअल्स444429
5कीरोन पोलार्ड201928
रोहित 12000 रनों से मात्र एक शतक दूर

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में 12000 रनों के आंकड़े से मात्र 105 रन दूर हैं। वनडे क्रिकेट में रोहित ने 288 वनडे मैचों में 11895 रन बनाए हैं। वनडे क्रिकेट में 12000 रनों के आंकड़े को छूने का रोहित के पास सुनहरा मौका है। इसके अलावा बेहतरीन ओपनर वनडे क्रिकेट में 10000 रन पूरे करने के लिए रोहित को 135 रनों की आवश्यकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़।

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन- जॉन कैंपबेल, ज्वेल एंड्रयू, कीसी कार्टी, शाई होप, रोस्टन चेज़, शेरफेन रदरफोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, मैथ्यू फोर्ड, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स, गुडाकेश मोती

यह भी पढ़े- सपा-कांग्रेस से अलग राह पर छोटे दल, चंद्रशेखर से ओवैसी तक यूपी 2027 के लिए क्या है बड़ा प्लान