Home » राष्ट्रीय » फुकेट-दिल्ली एअर इंडिया फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस, कई यात्री और क्रू मेंबर घायल, सुरक्षित हुई लैंडिंग

फुकेट-दिल्ली एअर इंडिया फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस, कई यात्री और क्रू मेंबर घायल, सुरक्षित हुई लैंडिंग

Air India Turbulence:

Air India Turbulence: फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2379 सोमवार (4 अगस्त) को अचानक तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। विमान के जोरदार झटकों से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान कई यात्री और क्रू मेंबर मामूली रूप से घायल हो गए। हालांकि, पायलटों ने स्थिति को संभालते हुए विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग करा दी।

Air India Turbulence: मेडिकल सेंटर में हुई जांच-

घटना के बाद घायल यात्रियों और क्रू मेंबर को एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर भेजा गया। वहां मेडिकल टीम ने सभी की जांच की और प्राथमिक उपचार (फर्स्ट ऐड) देने के बाद उन्हें भेज दिया। राहत की बात यह रही कि किसी के भी गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

Air India Turbulence: एअर इंडिया ने जारी किया बयान-

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। टर्बुलेंस से प्रभावित सभी लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। कंपनी इस घटना की जांच में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है।

कुछ सेकंड के लिए बदली विमान की ऊंचाई-

एअर इंडिया के अनुसार, फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI-2379 अचानक टर्बुलेंस की चपेट में आ गई, जिससे कुछ सेकंड के लिए विमान की ऊंचाई में बदलाव आया। पायलटों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के सहयोग से स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पाया और विमान को सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार दिया

यह भी पढ़े- दो मंजिला मकान जितनी कीमत वाला Smart TV हुआ लॉन्च, फीचर्स कर देंगे हैरान