Home » मनोरंजन » उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया की भव्य आस्था, नंदी के कान में कही मनोकामना

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया की भव्य आस्था, नंदी के कान में कही मनोकामना

अक्षय कुमार टाइगर श्रॉफ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे

Akshay Kumar Ujjain Visit: बुधवार तड़के उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बॉलीवुड सितारों की आस्था देखने को मिली। प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और वरिष्ठ अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया बाबा महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे।

अक्षय कुमार टाइगर श्रॉफ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे
अक्षय कुमार टाइगर श्रॉफ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे

जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद

तीनों कलाकार सुबह करीब 6 बजे मंदिर पहुंचे। उन्होंने नंदी हाल में बैठकर भगवान महाकाल के दर्शन किए और जाप करते नजर आए। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने नंदी जी का पूजन कर उनके कान में अपनी मनोकामना भी कही। इसके बाद तीनों ने गर्भगृह की देहरी से दर्शन कर भगवान को जल अर्पित किया।दर्शन के बाद जैसे ही तीनों मंदिर से बाहर निकले, प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया। बड़ी संख्या में लोग सेल्फी और फोटो लेने के लिए उमड़ पड़े।

Akshay Kumar Ujjain Visit: अक्षय कुमार टाइगर श्रॉफ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे
अक्षय कुमार टाइगर श्रॉफ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे
टाइगर श्रॉफ ने भी नंदी के कान में अपनी प्रार्थना कही
टाइगर श्रॉफ ने भी नंदी के कान में अपनी प्रार्थना कही

Akshay Kumar Ujjain Visit: मंदिर समिति ने किया सम्मान

दर्शन के बाद मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एसएन सोनी ने अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया का स्वागत और सत्कार किया।जल्द ही अक्षय कुमार आने वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आएंगे। इस मूवी का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। यह 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

ये भी पढ़े…गांदरबल में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, गांव की घेराबंदी कर जारी है सर्च अभियान