Amarnath Yatra 2026: श्री अमरनाथ यात्रा 2026 की औपचारिक शुरुआत गुरुवार को जम्मू से पहले जत्थे के रवाना होने के साथ हो गई। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पूरा वातावरण ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंज उठा और देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
यात्रा की सफलता के लिए प्रार्थना
बीजेपी सांसद जुगल किशोर शर्मा ने अमरनाथ यात्रा को देश की सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक यात्राओं में से एक बताते हुए इसके सफल और शांतिपूर्ण आयोजन की कामना की। वहीं, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा किए गए व्यापक इंतजामों से श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस वर्ष यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या नए रिकॉर्ड बना सकती है।

Amarnath Yatra 2026: 57 दिनों तक चलेगी पवित्र यात्रा
इस वर्ष श्री अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से 28 अगस्त तक कुल 57 दिनों तक चलेगी। श्रद्धालु पारंपरिक पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जैसे ही अमरनाथ यात्रियों के जत्थे कुशीनगर के लिए रवाना किया पूरा इलाका बम बम भोले की जयकारों से गूंज उठा। देशभर से आए श्रद्धालुओं के चेहरे खिल गए।
वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
पहले जत्थे की रवानगी के दौरान डीजीपी नलिन प्रभात, स्पेशल डीजी एस. जे. एम. गिलानी, डिविजनल कमिश्नर रमेश कुमार, आईजीपी जम्मू भीम सेन तुती, आईजीपी सीआरपीएफ अमोल होमकर, आईजीपी ट्रैफिक एम. सुलेमान चौधरी, डिप्टी कमिश्नर डॉ. राकेश मिन्हास और नगर निगम आयुक्त डॉ. देवांश यादव सहित पुलिस, सुरक्षा बलों और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Amarnath Yatra 2026: रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम
अमरनाथ यात्रा को देखते हुए जम्मू रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। भीड़ प्रबंधन, टिकट जांच, निगरानी और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती की गई है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि यात्रा के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (RPF), राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) और टिकट जांच दल मिलकर स्टेशन परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित कर रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके।
Har Har Mahadev!
The sacred journey to the holy abode of Baba Barfani begins! Flagged off the first batch of pilgrims for Shri Amarnath Ji Yatra 2026 from Jammu’s Bhagwati Nagar Base Camp. Shri Amarnath Ji Yatra is a profound spiritual awakening. Every step taken on this holy… pic.twitter.com/E9RC0TldfF— Manoj Sinha (@manojsinha_) July 2, 2026
ये भी पढ़े… दिल्ली में आतंकी घटना की साजिश रच रहे चार संदिग्ध गिरफ्तार, ISI हैंडलर के इशारे पर हमला करने की थी तैयारी








