Home » राष्ट्रीय » पंजाब के हितों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह से मुखर हुए सीएम भगवंत मान

पंजाब के हितों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह से मुखर हुए सीएम भगवंत मान

Amit Shah:
Amit Shah: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात कर राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा की। बैठक को पंजाब के हितों से जुड़े विषयों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। बैठक में केंद्र सरकार ने सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।

सीमावर्ती क्षेत्रों की समस्याओं पर चर्चा

मुलाकात के दौरान तार पार सीमावर्ती क्षेत्रों में किसानों को खेती के दौरान आ रही कठिनाइयों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन इलाकों में सुरक्षा कारणों से किसानों को अनेक बाधाओं का सामना करना पड़ता है, जिसका जल्द समाधान जरूरी है।

Amit Shah: बीज बिल पर जताई आपत्ति

सीएम मान ने स्पष्ट किया कि पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है और यहां की अर्थव्यवस्था किसानों पर आधारित है। उन्होंने बिना राज्य सरकार से परामर्श किए संसद में बीज बिल लाए जाने पर आपत्ति जताई और कहा कि किसी भी कृषि कानून या विधेयक को लागू करने से पहले पंजाब सरकार से सुझाव लेना अनिवार्य होना चाहिए।

एसवाईएल और पानी के मुद्दे पर जोर

बैठक में सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर का मुद्दा भी उठाया गया। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि पंजाब के पास अतिरिक्त पानी नहीं है, इसलिए इस विवाद का स्थायी समाधान निकाला जाना चाहिए। सीएम मान ने आरडीएफ के 8,500 करोड़ रुपये जारी करने, एफसीआई में जीएम पद पर पंजाब कैडर के अधिकारी की नियुक्ति, और फूड एंड सिविल सप्लाई व स्टोरेज से जुड़े मामलों पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें…वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, काशी विश्वनाथ में की पूजा, जीडीपी योगदान पर दिया बड़ा बयान