Begusarai Accident: बिहार के बेगूसराय जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां दो स्कॉर्पियो गाड़ियों की आमने-सामने हुई टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में करीब 10 अन्य युवक घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी युवक अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी खत्म होने के बाद गंगा स्नान करने के लिए सिमरिया जा रहे थे।
जन्मदिन की पार्टी के बाद निकले थे गंगा स्नान के लिए
घटना के अनुसार, बीती रात हिमांशु नाम के युवक के दोस्त का जन्मदिन था। जन्मदिन की पार्टी खत्म होने के बाद सभी दोस्त रात करीब 12:30 बजे एक स्कॉर्पियो से गंगा स्नान करने के लिए सिमरिया के लिए रवाना हुए थे। गाड़ी सन्नी नाम का युवक चला रहा था। सभी युवक सिंघौल थाना क्षेत्र की तरफ जा रहे थे।इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर उनकी स्कॉर्पियो की टक्कर सामने से गलत दिशा में आ रही एक अन्य स्कॉर्पियो से हो गई।

Begusarai Accident: हादसे के बाद मची चीख-पुकार
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों स्कॉर्पियो गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग और राहगीर घटनास्थल पर जमा हो गए।स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को हादसे की सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से गाड़ियों में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया।अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य घायलों का इलाज अभी जारी है।मृतकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी ललन पासवान, बैजू शर्मा और चिकू साह के रूप में हुई है।

यू-टर्न लेते समय हुई दुर्घटना
घटना के बारे में एक युवक ने बताया कि एक स्कॉर्पियो आगे निकल गई थी। इसके बाद चालक वापस लौटने के लिए हाईवे पर यू-टर्न लेने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी स्कॉर्पियो से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।जब देर रात तक युवक अपने घर वापस नहीं पहुंचे तो उनके परिजनों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की। इसी दौरान उन्हें सड़क हादसे की जानकारी मिली।इस घटना के बाद मृतकों के परिवारों में मातम छा गया है। हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें… प्री-वेडिंग शूट के बहाने निकले थे सिया और केतन, सफर के बीच ड्राइवर ने खोले कई राज








