Home » पश्चिम बंगाल » रुझानों में हाल बेहाल… फिर क्यों बंगाल में ममता की जीत का दावा कर रहे TMC नेता?

रुझानों में हाल बेहाल… फिर क्यों बंगाल में ममता की जीत का दावा कर रहे TMC नेता?

Bengal Election Results

Bengal Election Results: तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में फिर से ममता बनर्जी मुख्यमंत्री बनेंगी। टीएमसी सांसद डोला सेन ने ममता बनर्जी को एक सच्ची योद्धा भी बताया और कहा कि वे सही मायनों में दिल से लोगों की हितैषी नेता हैं। टीएमसी सांसद डोला सेन ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि दीदी (ममता बनर्जी) हर मायने में मुख्यधारा की राजनीति से अलग हैं। दीदी एक सच्ची योद्धा हैं। दीदी सही मायनों में दिल से लोगों की हितैषी नेता हैं। आम लोग जानते हैं कि जब भी वे किसी मुश्किल में होंगे, तो दीदी उनके साथ खड़ी मिलेंगी।

दीदी एक अनोखी और निष्पक्ष मुख्यमंत्री

उन्होंने आगे कहा कि दीदी एक बहुत ही सख्त प्रशासक हैं। हमारे कई कार्यकर्ता जिन्होंने गलत काम किए थे, उन्हें जेल भेजा गया और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। दीदी एक अनोखी और निष्पक्ष मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने सभी को सुशासन दिया है। वहीं, पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री और कोलकाता पोर्ट से टीएमसी उम्मीदवार फिरहाद हकीम ने दावा किया है कि राज्य में फिर से तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी होंगी। फिरहाद हकीम ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि हमारी सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी होंगी। यही हमारी उम्मीद है। यह अभी बहुत शुरुआती दौर है। हम सभी से शांत रहने को कहेंगे। हम आश्वस्त हैं कि ममता बनर्जी फिर से सरकार बनाएंगी।

'ममता दीदी एक सच्ची योद्धा', टीएमसी नेताओं ने किया बंगाल में जीत का दावा

टीएमसी की कोलकाता पार्षद और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भाभी कजरी बनर्जी ने कहा कि दीदी ने 200 से ज्यादा सीटें मिलने की बात कही है, इसलिए हमें 200 से अधिक सीटें मिलने की उम्मीद है। टीएमसी उम्मीदवार सायंतिका बनर्जी ने भी चुनाव में जीत का भरोसा जताया और कहा कि सब कुछ अच्छा होगा। उन्होंने उत्तर 24 परगना में वोटों की गिनती के बीच गुरु नानक डेंटल कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र का भी दौरा किया।

ये भी पढ़े… 8 ग्राम सोना, फ्री गैस सिलेंडर… अभिनेता विजय की पार्टी TVK के इन चुनावी वादों ने बदला तमिलनाडु का सियासी समीकरण

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments