Home » राष्ट्रीय » मेखलीगंज में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार; इलाके में उग्र प्रदर्शन

मेखलीगंज में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार; इलाके में उग्र प्रदर्शन

Bangal News
Bangal News

Bangal News: कूचबिहार जिले के मेखलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जमालदाहा में नाबालिग से दुष्कर्म की एक और घटना सामने आई है। इस मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

नदी किनारे हुई घटना, आरोपी गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता नदी किनारे लकड़ी इकट्ठा कर रही थी, तभी एक बुजुर्ग व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर घर के पास जंगल की ओर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के साथ जबरदस्ती किए जाने का आरोप है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।

Bangal News: विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प

घटना से गुस्साए लोगों ने जमालदाहा पुलिस कैंप के सामने शनिवार रात विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान टायर जलाए गए और कुछ समय के लिए सड़क जाम की स्थिति बन गई। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया।

सिविल सोसाइटी ने की सख्त कार्रवाई की मांग

स्थानीय सिविल सोसाइटी और सामाजिक संगठनों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग भी की गई है।