BIHAR BY ELECTION: बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के चुनावी हलफनामे ने सबका ध्यान खींचा है। नामांकन के साथ दाखिल शपथपत्र के अनुसार नीरज सिन्हा के नाम न तो कोई मकान है और न ही कोई वाहन। उनकी कुल घोषित संपत्ति 20.28 लाख रुपये है।
कोई आपराधिक मामला नहीं
हलफनामे के मुताबिक नीरज सिन्हा पर किसी भी थाने या न्यायालय में कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उन्होंने 2012 में बिहार बोर्ड से मैट्रिक और 2024 में मगध महाविद्यालय, जहानाबाद से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है।
BIHAR BY ELECTION: बैंक खातों में जमा है अधिकांश संपत्ति
चल संपत्ति के रूप में उनके पास 12.28 लाख रुपये हैं, जिनमें अधिकांश राशि बैंक खातों में जमा है। एसबीआई मीठापुर शाखा में करीब 8.99 लाख रुपये और यूको बैंक में 25 हजार रुपये जमा हैं। आभूषणों में उन्होंने करीब 1.32 लाख रुपये की सोने की चेन, 4 ग्राम सोने की अंगूठी और 200 ग्राम चांदी होने की जानकारी दी है।
कृषि और व्यापार से होती है आय
नीरज सिन्हा ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में 6.71 लाख रुपये, 2025-26 में 4.97 लाख रुपये और 2024-25 में 4.89 लाख रुपये की आय घोषित की है। उनकी आय का प्रमुख स्रोत कृषि और व्यापार बताया गया है।
BIHAR BY ELECTION: 30 जुलाई को होगा मतदान
32 वर्षीय नीरज सिन्हा अविवाहित हैं और अपने पेशे के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्यापारी का उल्लेख किया है। बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को मतदान होना है।
ये भी पढ़े… पहलगाम हमले पर कोर्ट का बड़ा फैसला, आतंकी हाफिज सईद के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई








