BJP NEWS: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने फैसले का बचाव करते हुए दावा किया है कि वैश्विक संकट के बावजूद भारत में ईंधन कीमतों में सबसे कम वृद्धि हुई है। भाजपा नेताओं ने कहा कि बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत ने आम नागरिकों पर सबसे कम बोझ डाला।
वैश्विक संकट का असर
भाजपा नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट संकट के कारण दुनिया भर में तेल कीमतों में भारी उछाल आया। उन्होंने बताया कि अप्रैल और मई के अधिकांश समय ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर रहा।
BJP NEWS: कई देशों में भारी बढ़ोतरी का दावा
अमित मालवीय के अनुसार, 23 फरवरी से 15 मई के बीच अमेरिका में पेट्रोल की कीमतें 44.5 प्रतिशत और पाकिस्तान में 54.9 प्रतिशत बढ़ीं। वहीं ब्रिटेन, जर्मनी, जापान और म्यांमार जैसे देशों में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
भारत में केवल 3 प्रतिशत वृद्धि
भाजपा नेता ने कहा कि भारत में पेट्रोल की कीमत में केवल 3.2 प्रतिशत और डीजल में 3.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई। उन्होंने दावा किया कि सरकारी तेल कंपनियों ने करीब 76 दिनों तक अंतरराष्ट्रीय कीमतों का बोझ सीधे जनता पर नहीं डाला।
BJP NEWS: कांग्रेस पर साधा निशाना
प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी हर वैश्विक संकट का राजनीतिकरण करती है। उन्होंने कहा कि यह “आर्थिक राष्ट्रभक्ति” का समय है और देश के 140 करोड़ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं।
महंगाई नियंत्रण का दावा
भाजपा नेताओं ने कहा कि ईंधन कीमतों को सीमित रखने से परिवहन, खाद्य वस्तुओं और लॉजिस्टिक्स पर महंगाई का असर कम हुआ है। पार्टी के मुताबिक, दुनिया के कई देशों में जहां कीमतें 50 से 90 प्रतिशत तक बढ़ीं, वहीं भारत ने वृद्धि को करीब 3 प्रतिशत तक सीमित रखा।
ये भी पढ़े… सीएनजी कीमतों में बढ़ोतरी से बढ़ी टेंशन, दिल्ली में सफर के लिए अब देना होगा ज्यादा पैसा








