Home » मनोरंजन » ‘बॉर्डर-2’ के ‘घर कब आओगे’ का टीजर रिलीज, 23 जनवरी को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

‘बॉर्डर-2’ के ‘घर कब आओगे’ का टीजर रिलीज, 23 जनवरी को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

Border 2 गाना घर कब आओगे टीजर

Border 2 New Song: सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘Border 2’ का रिलीज़ फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस उत्साह को बढ़ाते हुए मेकर्स ने सोमवार को गाने ‘घर कब आओगे’ का टीजर जारी किया। टीजर देखने के बाद लोगों को पहली Border फिल्म का वह सीन याद आ गया, जब सीमा पर तैनात जवान अपने परिवारों से मिलने के लिए बेचैन रहते थे।

‘घर कब आओगे’ का नया वर्जन

‘घर कब आओगे’ के नए वर्जन के बोल मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखे हैं और अनु मलिक के संगीत को म्यूजिक कंपोजर मिथुन ने नए अंदाज़ में पेश किया है। इसमें पहले की Border फिल्म की आइकॉनिक धुन का इस्तेमाल किया गया है, जो आज भी इमोशनल कर देती है। नए वर्जन में सोनू निगम, अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा और दिलजीत दोसांझ की आवाज का जादू देखने को मिलता है। पहले यह गाना रूप कुमार राठौड़ और सोनू निगम की आवाज में था और अनु मलिक के संगीत ने इसे बेहद खास बना दिया था।

Border 2 New Song: फैंस की प्रतिक्रिया और उत्साह

सोनू निगम, अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा और दिलजीत दोसांझ की आवाज सुनकर फैंस पूरा गाना सुनने के लिए बेहद उत्साहित हैं। एक यूजर ने लिखा, “सोनू निगम और अरिजीत की आवाज हर जॉनर के लिए परफेक्ट है। इस बार गाना कमाल होने वाला है, इंतजार मुश्किल हो रहा है।”

एक अन्य यूजर ने कहा, “सोनू निगम सर हमेशा के लिए लीजेंड हैं और यह गाना उनकी आत्मा का हिस्सा है। पूरा गाना 2 जनवरी 2026 को राजस्थान के जैसलमेर के लोंगेवाला-तनोट के पास एक खास इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। यह गाना फिल्म के लिए बेहद अहम है, क्योंकि ‘घर कब आओगे’ के बिना सीमा पर तैनात सैनिकों की तड़प और इंतजार को महसूस कर पाना मुश्किल है।”

रिलीज डेट और खास इवेंट की जानकारी

पहले गाने में सनी देओल, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना के परिवार से जुड़ी हर कहानी दिखाई गई थी, जिसमें मां की ममता, प्रेमिका का प्यार और परिवार से दूर रहने का गम शामिल था। अब नए वर्जन में भी वही भावनाएं तड़प, प्रेम और ममता फैंस को सुनने और महसूस करने को मिलेंगी। फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी