Bulldozer Baba: जब भी उत्तर प्रदेश में बुलडोजर की चर्चा होती है, तो सबसे पहले लोगों के दिमाग में पीले रंग की JCB मशीन की तस्वीर आती है। खासकर योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में अवैध कब्जों और अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई को लेकर JCB शब्द आम बोलचाल का हिस्सा बन गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिसे आमतौर पर लोग JCB बुलडोजर कहते हैं, वह तकनीकी रूप से बुलडोजर नहीं बल्कि Backhoe Loader है।
आखिर JCB का मालिक कौन है?
JCB की शुरुआत ब्रिटेन में Joseph Cyril Bamford ने 1945 में की थी। आज यह कंपनी एक परिवार के स्वामित्व वाला वैश्विक कारोबार है और इसके चेयरमैन Lord Anthony Bamford हैं। उन्होंने 1975 में कंपनी की कमान संभाली और JCB को एक फैक्ट्री से दुनिया भर में कारोबार करने वाली कंपनी में बदलने में बड़ी भूमिका निभाई।भारत में JCB की कहानी भी काफी पुरानी है। कंपनी ने 1979 में भारत में कदम रखा था और आज भारत JCB के सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में शामिल है। JCB India, ब्रिटेन की J.C. Bamford Excavators की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।
Bulldozer Baba: जिसे आप बुलडोजर समझते हैं, वो असल में क्या है?
JCB की सबसे पहचान वाली मशीन Backhoe Loader है। इसके आगे लोडर बकेट और पीछे खुदाई करने वाला हिस्सा होता है, इसलिए यह खुदाई से लेकर मिट्टी उठाने और निर्माण कार्य तक कई काम कर सकती है।JCB के मुताबिक, Backhoe Loader का पहला संस्करण 1953 में सामने आया था और आज यह कंपनी की सबसे प्रसिद्ध मशीनों में से एक है।
Bulldozer Baba: सिर्फ बुलडोजर नहीं, 300 से ज्यादा मशीनें
JCB को सिर्फ पीले रंग की खुदाई करने वाली मशीन समझना बड़ी भूल होगी। कंपनी दुनिया भर में 300 से ज्यादा तरह के उत्पाद बनाती है। इनमें Excavators, Wheel Loaders, Mini Excavators, Skid Steer Loaders, Telehandlers, Forklifts, Dumpers और Road Compaction Equipment जैसी मशीनें शामिल हैं।कंपनी खेती के लिए Fastrac Tractors और Agricultural Equipment भी बनाती है। इसके अलावा Generators, Aerial Lifts और कई तरह की Construction तथा Material Handling Machines भी JCB के पोर्टफोलियो का हिस्सा हैं।
भारत में भी बनती हैं दर्जनों मशीनें
भारत में JCB की कई बड़ी मैन्युफैक्चरिंग सुविधाएं हैं। कंपनी के मुताबिक भारत में वह 60 से ज्यादा उत्पादों को नौ कैटेगरी में बनाती है और यहां बनी मशीनों का निर्यात भी दुनिया के कई देशों में किया जाता है। बल्लभगढ़ स्थित प्लांट Backhoe Loaders के लिए दुनिया का सबसे बड़ा JCB प्लांट बताया जाता है।यानी योगी के दौर में बुलडोजर कार्रवाई के कारण जिस JCB का नाम आम लोगों की जुबान पर चढ़ गया, उसके पीछे सिर्फ एक पीली मशीन की कहानी नहीं है। इसके पीछे ब्रिटेन से शुरू हुआ एक पारिवारिक कारोबार है, जिसका सफर आज दुनिया के सैकड़ों तरह के निर्माण, खेती और औद्योगिक उपकरणों तक पहुंच चुका है।
ये भी पढ़े………देखिए NTA ने फिर क्या कर दिया”, UGC-NET में गड़बड़ी पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला








