
कार्गो में धुएं का अलार्म बजा तो घबराए यात्री, वाराणसी-दिल्ली फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग
वाराणसी से दिल्ली जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में कार्गो का स्मोक अलार्म बजने के बाद लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार 155 यात्री और क्रू सुरक्षित हैं। जांच में धुएं का कोई संकेत नहीं मिला, जबकि अलार्म बजने की वजह पता की जा रही है।













