Home » Uncategorized » जनगणना 2027 के लिए भारत सरकार ने जारी की नई सुविधा

जनगणना 2027 के लिए भारत सरकार ने जारी की नई सुविधा

 Census 2027:

Census 2027: भारत सरकार ने जनगणना 2027 (Census 2027) को लेकर अहम फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार, सरकार ने जनगणना के दूसरे चरण यानी “जनसंख्या गणना” का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

Census 2027: पहाड़ी और बर्फबारी वाले इलाकों के लोगों के लिए उठाया गया यह कदम-

जनसंख्या गणना 2027 के तहत भारत सरकार उन लोगों की गणना करेगी, जो पहाड़ी और बर्फबारी वाले क्षेत्रों में रहते हैं। सरकार ने अपनी जनगणना सूची में लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश जैसे पर्वतीय क्षेत्रों को शामिल किया है। इन इलाकों में जनगणना सुचारु रूप से कराने के लिए विशेष समय-सारिणी भी तय की गई है।

Census 2027: स्वयं से जानकारी भरने का मिलेगा मौका-

भारत सरकार द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, जनगणना प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक व्यक्ति अपनी जनगणना से संबंधित जानकारी स्वयं सरकार को भेज सकेगा। जानकारी के अनुसार, जनसंख्या गणना की प्रक्रिया सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक चलेगी, जबकि आंकड़ों का सत्यापन 1 अक्टूबर 2026 से 5 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा।

क्या है सेल्फ एन्यूमरेशन-

भारत सरकार जनगणना से पहले स्थायी निवासियों को अपनी जानकारी ऑनलाइन माध्यम से स्वयं दर्ज करने की सुविधा देगी। सरकार ने इस सुविधा का नाम सेल्फ एन्यूमरेशन (Self Enumeration) रखा है। इस सुविधा के जरिए नागरिक घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल पर अपने और अपने परिवार की पूरी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे

यह भी पढ़े- मेरठ में कांवड़ियों के दो गुटों में भिड़ंत, पुलिस के सामने जीप से खींचकर लाठी-डंडों से की पिटाई