Home » एक्सक्लूसिव » चेन्नई में एक यात्री चलती फ्लाइट से इमरजेंसी गेट खोलकर कूदा जिसके बाद जो हुआ ….

चेन्नई में एक यात्री चलती फ्लाइट से इमरजेंसी गेट खोलकर कूदा जिसके बाद जो हुआ ….

Chennai Airport Incident:

Chennai Airport Incident: चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार सुबह एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। Air Arabia की शारजाह से आई फ्लाइट में एक यात्री ने लैंडिंग के दौरान इमरजेंसी गेट खोल दिया और विमान से नीचे कूद गया।

रनवे से टर्मिनल की ओर बढ़ रही थी फ्लाइट

एयरबस A320 (फ्लाइट G9 471) सुबह 3:23 बजे रनवे से टर्मिनल की ओर बढ़ रही थी, तभी यह घटना हुई।पायलट ने तुरंत विमान रोककर एयरपोर्ट अधिकारियों को सूचना दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Chennai Airport Incident: कूदने के बाद भागा यात्री

फ्लाइट से कूदने के बाद यात्री एयरपोर्ट के कमर्शियल एरिया की ओर भागने लगा, जिससे कुछ देर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया। कूदने के दौरान वह घायल भी हो गया था।

Chennai Airport Incident: आरोपी की पहचान

आरोपी की पहचान 29 वर्षीय मोहम्मद शरीफ मोहम्मद नजमुद्दीन के रूप में हुई है, जो तमिलनाडु के पुडुकोट्टई का रहने वाला है। सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं और उसकी मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है।

 रनवे बंद, फ्लाइट्स प्रभावित

घटना के बाद मुख्य रनवे को करीब एक घंटे के लिए बंद कर दिया गया, जिससे कई उड़ानों में देरी हुई।mBritish Airways की लंदन से आने वाली फ्लाइट BA0035 को बेंगलुरु डायवर्ट करना पड़ा।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

हाल ही में वाराणसी एयरपोर्ट पर भी एक यात्री ने लैंडिंग से पहले इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की थी। इन घटनाओं ने विमान सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढे़ : ईरान का अमेरिका को अल्टीमेटम: ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, रखीं सख्त शर्तें- अब ट्रंप क्या करेंगे?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments