Home » लाइफस्टाइल » बच्चों की सेहत पर भारी पड़ सकता है जंक फूड, समझदारी से चुनें खाना

बच्चों की सेहत पर भारी पड़ सकता है जंक फूड, समझदारी से चुनें खाना

जंक फूड से बच्चों की सेहत खतरे में

Children Diet Tips: आज के समय में बच्चों का खानपान सिर्फ उनका पेट भरने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी पूरी सेहत, दिमागी विकास और भविष्य इससे जुड़ा होता है। बच्चा रोज क्या खाता है, उसका सीधा असर उसकी शारीरिक ताकत, पढ़ाई में ध्यान और मानसिक विकास पर पड़ता है। इसलिए बच्चों के खाने को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए।

जंक फूड क्यों है नुकसानदायक?

आजकल बच्चों को जंक फूड बहुत पसंद आता है। पिज्जा, बर्गर, चिप्स, चॉकलेट, केक, बिस्कुट, नमकीन और कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजें स्वाद में तो अच्छी लगती हैं, लेकिन इनमें शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व बहुत कम होते हैं। इन चीजों में तेल, नमक और चीनी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो धीरे-धीरे बच्चों की सेहत को नुकसान पहुंचाने लगती है।

शुरुआत में इसका असर तुरंत दिखाई नहीं देता, लेकिन समय के साथ बच्चों में मोटापा, कमजोरी, जल्दी थकान और बार-बार बीमार पड़ने जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं।

Children Diet Tips: जंक फूड से बच्चों की सेहत खतरे में
जंक फूड से बच्चों की सेहत खतरे में

ज्यादा नमक, चीनी और तेल से बढ़ता है खतरा

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, एक दिन में 5 ग्राम यानी एक छोटी चम्मच से ज्यादा नमक नहीं लेना चाहिए। वहीं चीनी 20 से 25 ग्राम यानी 4 से 5 छोटी चम्मच तक ही सीमित होनी चाहिए। तेल की मात्रा भी 25 से 30 ग्राम यानी 5 से 6 छोटी चम्मच से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।अगर बच्चे रोजाना इससे ज्यादा नमक, चीनी और तेल वाली चीजें खाते हैं, तो उनके शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है।

Children Diet Tips: छोटे बच्चों के खानपान में रखें खास ध्यान

दो साल से कम उम्र के बच्चों के खाने में नमक और चीनी बिल्कुल नहीं डालनी चाहिए। इस उम्र में बच्चे का शरीर तेजी से विकसित हो रहा होता है और ज्यादा नमक-चीनी उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकते हैं।

जंक फूड से हो सकती हैं गंभीर बीमारियां

ज्यादा जंक फूड खाने से बच्चों में मोटापा तेजी से बढ़ सकता है। आगे चलकर यही मोटापा डायबिटीज, दिल की बीमारी और यहां तक कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।

इतना ही नहीं, गलत खानपान बच्चों की याददाश्त और एकाग्रता पर भी असर डालता है। इससे पढ़ाई में मन कम लगता है और सीखने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है।

जंक फूड से बच्चों की सेहत खतरे में
जंक फूड से बच्चों की सेहत खतरे में

जंक फूड की जगह दें हेल्दी और टेस्टी विकल्प

बच्चों को स्वाद से दूर करना जरूरी नहीं है, बल्कि उन्हें सही और हेल्दी विकल्प देना जरूरी है। जंक फूड की जगह बच्चों को ताजे मौसमी फल, ड्राई फ्रूट्स, भुना चना, मूंगफली, मुरमुरा, घर की बनी शिकंजी, लस्सी, ताजा फलों का जूस, रागी के लड्डू और घर की बनी चटनियां दी जा सकती हैं।इन चीजों से बच्चों को स्वाद भी मिलेगा और शरीर को जरूरी पोषण भी मिलेगा।

बचपन से डालें हेल्दी खाने की आदत

अगर बच्चों को शुरू से ही सही खानपान की आदत डाली जाए, तो वे आगे चलकर शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनते हैं। हेल्दी खाना सिर्फ आज की सेहत नहीं, बल्कि बच्चे के बेहतर भविष्य की नींव भी है। इसलिए माता-पिता को बच्चों के खाने पर खास ध्यान देना चाहिए और समझदारी से सही भोजन चुनना चाहिए।

यह भी पढे़ : गन्ना जूस की मिठास में छिपा हो सकता है बड़ा खतरा, जानिए कौन लोग भूलकर भी न करें इसका सेवन

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments