CNG Rate Updates: पेट्रोल और डीजल के बाद अब CNG (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) की कीमतों में एक बार फिर इज़ाफा हुआ है। इस बार CNG के दाम में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है, जो 26 मई, मंगलवार सुबह 6 बजे से लागू हो गई है। राजधानी दिल्ली में पहले CNG की कीमत 81.09 रुपये प्रति किलो थी, जो अब बढ़कर 83.09 रुपये प्रति किलो हो गई है। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में कीमत 89.70 रुपये से बढ़कर 91.70 रुपये प्रति किलो हो गई है। देश के अलग-अलग शहरों में भी लगभग 2 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी देखी गई है, जिससे CNG से चलने वाली गाड़ियों का खर्च बढ़ गया है।
ऑटो और कैब किराए में बढ़ोतरी की आशंका
CNG के दाम बढ़ने का असर आम लोगों की जेब पर पड़ सकता है। खासकर ऑटो और कैब सेवाओं के किराए में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। मुंबई में ऑटो चालकों ने किराया बढ़ाने की मांग की है, वहीं दिल्ली समेत कई शहरों में कैब ड्राइवर भी किराया बढ़ाने की मांग कर चुके हैं। ऐसे में आने वाले समय में यात्रियों को ज्यादा किराया देना पड़ सकता है।

अलग-अलग शहरों में नई CNG दरें
26 मई 2026 की सुबह 6 बजे से लागू नई CNG रिटेल कीमतों के अनुसार कई शहरों में दरों में बदलाव हुआ है। दिल्ली में CNG 81.09 रुपये से बढ़कर 83.09 रुपये प्रति किलो हो गई है। नोएडा और गाजियाबाद में यह 89.70 रुपये से बढ़कर 91.70 रुपये प्रति किलो हो गई है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में भी कीमत 89.58 रुपये से बढ़कर 91.58 रुपये प्रति किलो हो गई है। वहीं गुरुग्राम में CNG के दाम 86.12 रुपये से बढ़कर 88.12 रुपये प्रति किलो हो गए हैं।
CNG Rate Updates: 10 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम
15 मई से अब तक CNG की कीमतों में लगातार चौथी बार बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में पिछले 10 दिनों के अंदर कीमत 77.09 रुपये से बढ़कर 83.09 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। 15 मई को CNG के दाम में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद भी कीमतों में लगातार इज़ाफा होता रहा, और बीते शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में 1 रुपये प्रति किलो की और बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। लगातार हो रही इन बढ़ोतरी से आम लोगों का खर्च बढ़ता जा रहा है।
ये भी पढ़े: तमिलनाडु में AIADMK में बगावत तेज, 3 विधायकों ने दिया इस्तीफा; TVK को बड़ा फायदा








