Home » नई दिल्ली » दिल्ली में बड़ा हादसा टला: चलते-चलते एम्बुलेंस में लगी आग, ऑक्सीजन सिलेंडर फटा

दिल्ली में बड़ा हादसा टला: चलते-चलते एम्बुलेंस में लगी आग, ऑक्सीजन सिलेंडर फटा

Delhi accident: दिल्ली में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मोती बाग फ्लाईओवर के पास सफदरजंग अस्पताल की CAT एम्बुलेंस में अचानक आग लग गई। घटना शाम करीब 7:20 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक एम्बुलेंस समालखा में एक मरीज को छोड़कर वापस सफदरजंग अस्पताल लौट रही थी। इसी दौरान धौला कुआं की तरफ से मोती बाग फ्लाईओवर के पास पहुंचते ही एम्बुलेंस में शॉर्ट सर्किट हो गया। देखते ही देखते कंडक्टर साइड की सीट से उठी चिंगारी ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।

चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

आग लगते ही चालक ने तुरंत एम्बुलेंस को सड़क किनारे रोक दिया और बाहर निकल गया। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी एम्बुलेंस को घेर लिया। गनीमत रही कि उस समय एम्बुलेंस में कोई मरीज मौजूद नहीं था, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।

Delhi accident: ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरी

आग के दौरान एम्बुलेंस में रखा ऑक्सीजन सिलेंडर भी फट गया। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट की चपेट में आकर पास खड़ी एक मोटरसाइकिल भी जलकर राख हो गई।

दमकल की टीम ने पाया आग पर काबू

Delhi accident: घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया है। मामले की जांच के लिए क्राइम टीम और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है।

 

 

ये भी पढ़ें: जीजा-साली निकले ‘बंटी-बबली’, गुजरात में चोरी कर जी रहे थे लग्जरी लाइफ

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments