Gujrat news: गुजरात के वलसाड जिले में हुई एक चोरी की वारदात ने पुलिस को ऐसे जीजा-साली गैंग तक पहुंचा दिया, जो लंबे समय से चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर लग्जरी जिंदगी जी रहा था। वलसाड पुलिस ने महाराष्ट्र के नाशिक से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से लाखों रुपये का सामान, लग्जरी कार और महंगी राडो घड़ी बरामद की है।
ऑफिसर्स बंगले में हुई थी चोरी
मामला वापी के गूंजन इलाके स्थित ऑफिसर्स बंगले का है। यहां चोरों ने घर के किचन का दरवाजा तोड़कर अंदर एंट्री की और अलमारी में रखे सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने करीब 1.62 लाख रुपये के आभूषण चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। घटना के बाद वलसाड एलसीबी और वापी GIDC पुलिस ने संयुक्त जांच शुरू की।
Gujrat news: CCTV और सर्विलांस से मिला सुराग
पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज, तकनीकी सर्विलांस और अन्य इनपुट्स के आधार पर आरोपियों की पहचान की। जांच के दौरान पुलिस को महाराष्ट्र के नाशिक स्थित एक फार्महाउस का सुराग मिला, जहां टीम ने छापा मारकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
Gujrat news: जीजा-साली मिलकर करते थे चोरी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू दुयोधन कालमेध (50) और सोनिया श्रीराम पाटील (35) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों रिश्ते में जीजा-साली हैं और पेशेवर तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पूछताछ में दोनों ने करीब 20 दिन पहले वापी में चोरी करने की बात कबूल कर ली।
34 लाख का सामान बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी में इस्तेमाल की गई सफेद टोयोटा फॉर्च्यूनर कार, 3.40 लाख रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, एक महंगी राडो घड़ी और चोरी के औजार बरामद किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 34 लाख रुपये बताई जा रही है।
पहले से दर्ज हैं कई केस
Gujrat news: जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी राजू कालमेध के खिलाफ महाराष्ट्र और गुजरात में पहले से कई चोरी के मामले दर्ज हैं। वहीं सोनिया पाटील का भी आपराधिक रिकॉर्ड मिला है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गैंग ने और किन-किन जगहों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।
ये भी पढ़ें: कच्छ के क्रीक इलाके में मिली लावारिस पाकिस्तानी नाव, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट








