Home » नई दिल्ली » दिल्ली में ‘जय भीम स्कीम’ घोटाला, 37 करोड़ की गड़बड़ी में 9 कोचिंग मालिक गिरफ्तार

दिल्ली में ‘जय भीम स्कीम’ घोटाला, 37 करोड़ की गड़बड़ी में 9 कोचिंग मालिक गिरफ्तार

Delhi coaching scam: सरकारी स्कीम के नाम पर करोड़ों का खेल! दिल्ली में कोचिंग संस्थानों ने छात्रों के भविष्य से किया खिलवाड़, ACB की बड़ी कार्रवाई।

क्या है पूरा मामला?

नई दिल्ली में एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने बड़ा खुलासा करते हुए 9 कोचिंग संस्थानों के मालिक और डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है। ये सभी संस्थान ‘जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना’ के तहत साल 2018-19 में जुड़े हुए थे। मामले की शिकायत साल 2025 में SC/ST/OBC विभाग, दिल्ली सरकार द्वारा दर्ज कराई गई थी, जिसमें सरकारी फंड लेने के लिए गड़बड़ी करने के आरोप लगाए गए थे।

Delhi coaching scam: 37 करोड़ की रकम में गड़बड़ी

जांच के दौरान ACB को पता चला कि करीब 37.20 करोड़ रुपये की राशि में अनियमितताएं की गईं। नियमों के मुताबिक योजना के लिए अलग बैंक खाते रखने जरूरी थे, लेकिन संस्थानों ने इसका पालन नहीं किया।

Delhi coaching scam: छात्रों के नाम पर फर्जी एडमिशन

जांच में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि कई छात्रों के नाम एक से ज्यादा संस्थानों में दिखाए गए। जब ACB ने छात्रों से पूछताछ की, तो उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने दूसरे संस्थानों में कभी एडमिशन ही नहीं लिया। यानी, छात्रों के नाम पर फर्जी दस्तावेज बनाकर सरकारी पैसा निकाला गया।

स्टाइपेंड भी हड़प लिया

जांच में यह भी सामने आया कि कई छात्रों को मिलने वाला स्टाइपेंड तक नहीं दिया गया। कुछ संस्थानों ने नियमों के खिलाफ छात्रों को लोकल ट्यूशन सेंटर में भेज दिया। इतना ही नहीं, केस दर्ज होने के बाद कुछ संस्थानों ने घबराकर छात्रों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए।

कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

ACB के मुताबिक आरोपियों को अपना पक्ष रखने के कई मौके दिए गए, लेकिन वे कोई ठोस सबूत नहीं दे सके। 29 अप्रैल 2026 को 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 30 अप्रैल को कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जांच अभी जारी

Delhi coaching scam: अब जांच एजेंसी आय और जाति प्रमाण पत्रों की भी जांच कर रही है। साथ ही अन्य कोचिंग संस्थानों और SC/ST विभाग के अधिकारियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

 

 

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

Leave a Comment