Home » पश्चिम बंगाल » पश्चिम बर्धमान में एक साथ कई ठिकानों पर ईडी रेड, केंद्रीय बल तैनात

पश्चिम बर्धमान में एक साथ कई ठिकानों पर ईडी रेड, केंद्रीय बल तैनात

दुर्गापुर और पांडवेश्वर में ईडी का बड़ा एक्शन

ED Raid Durgapur: दुर्गापुर में एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई से हलचल मच गई है। ईडी की टीम ने आज सुबह दुर्गापुर के सेपको टाउनशिप क्षेत्र में बालू कारोबारी प्रवीर दत्त के घर पर छापेमारी शुरू की।

प्रवीर दत्त के आवास पर छापा

इसके साथ ही पश्चिम बर्धमान जिले के पांडवेश्वर इलाके में भी ईडी द्वारा एक साथ तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, ईडी के अधिकारी संबंधित ठिकानों के अंदर जाकर जरूरी दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े कागजातों की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

ED Raid Durgapur: दुर्गापुर और पांडवेश्वर में ईडी का बड़ा एक्शन
दुर्गापुर और पांडवेश्वर में ईडी का बड़ा एक्शन

छापेमारी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए घर के बाहर केंद्रीय बलों के जवानों को तैनात किया गया है। ईडी की इस कार्रवाई के कारण सेपको टाउनशिप और पांडवेश्वर, दोनों क्षेत्रों में तनाव और उत्सुकता का माहौल बना हुआ है।

ED Raid Durgapur: धन शोधन जांच की आशंका

फिलहाल, ईडी की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह छापेमारी किस मामले में और किन कारणों से की जा रही है। हालांकि, माना जा रहा है कि यह कार्रवाई बालू कारोबार से जुड़ी कथित वित्तीय गड़बड़ियों और धन शोधन से जुड़े मामलों की जांच के तहत की जा रही है।

Report By: Pijush