Home » Foreign Affairs » यूरोप में पढ़ाई अब सस्ती, इटली की यूनिवर्सिटी दे रही भारतीय छात्रों को ₹17.5 लाख

यूरोप में पढ़ाई अब सस्ती, इटली की यूनिवर्सिटी दे रही भारतीय छात्रों को ₹17.5 लाख

Education: यूरोप में मास्टर्स करने का इरादा है तो इटली की यूनिवर्सिटी ऑफ बर्गामो ने आपके लिए दरवाजा खोल दिया है। 2026-27 सत्र के लिए यूनिवर्सिटी ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों, खासकर भारतीय छात्रों के लिए नई स्कॉलरशिप निकाली है।

कितनी मदद मिलेगी

चयनित छात्रों को कुल 16,000 यूरो तक मिलेंगे, यानी करीब ₹17.5 लाख। यह रकम दो साल के मास्टर प्रोग्राम के लिए है। हर साल 8,000 यूरो चार किस्तों में सीधे बैंक खाते में आएंगे। ध्यान रहे, यह ट्यूशन फीस पूरी तरह माफ नहीं करता। रहना, खाना और अन्य खर्च आपको खुद उठाने होंगे।

Education: किन कोर्स में मिलेगा फायदा

स्कॉलरशिप सिर्फ अंग्रेजी में पढ़ाए जाने वाले मास्टर कोर्स पर लागू है। इसमें शामिल हैं: क्लिनिकल साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स एंड डेटा एनालिस, अकाउंटिंग, गवर्नेंस एंड सस्टेनेबिलिटी, इंटरनेशनल मैनेजमेंट, टूरिज्म सिस्टम्स। ये सभी कोर्स करियर के लिहाज से काफी डिमांड में हैं।

कौन कर सकता है आवेदन

आपके पास इटली के बाहर किसी मान्यता प्राप्त भारतीय या विदेशी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। चयन पूरी तरह मेरिट पर होगा। यूनिवर्सिटी ऐसे छात्रों को देखेगी जिनका अकादमिक रिकॉर्ड मजबूत हो और जो अपने क्षेत्र में आगे अच्छा काम कर सकें।

Education: GRE स्कोर क्यों जरूरी है

इस बार चयन का सबसे बड़ा आधार GRE स्कोर है। आपके पास मार्च 2021 के बाद का वैध GRE रिजल्ट होना चाहिए। पुराना स्कोर मान्य नहीं होगा। अच्छा GRE स्कोर आपकी शॉर्टलिस्टिंग की संभावना काफी बढ़ा देगा।

कब तक करें आवेदन

आवेदन यूनिवर्सिटी के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल से करना है। आखिरी तारीख 10 जुलाई है। आवेदन के साथ डिग्री, मार्कशीट, पासपोर्ट, GRE स्कोर रिपोर्ट और भरा हुआ फॉर्म अपलोड करना होगा। समय कम है, इसलिए दस्तावेज अभी तैयार कर लें।

मौका क्यों खास है

Education: यह सिर्फ पैसे की मदद नहीं है। इटली में पढ़कर आपको अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर, ग्लोबल नेटवर्क और बेहतर करियर के रास्ते मिलेंगे। अगर आपका रिकॉर्ड अच्छा है और GRE की तैयारी दमदार है, तो यह स्कॉलरशिप आपके यूरोपीय सपने को हकीकत बना सकती है।

 

Written By: Mansi Sharma

 

ये भी पढ़े: एआई खा रहा है लोगों की सोचने समझने की क्षमता, जी हुजूरी का परिणाम हानिकारक