Home » मनोरंजन » थिएटर्स के बाद ओटीटी पर दिखेगी, ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ की गाथा

थिएटर्स के बाद ओटीटी पर दिखेगी, ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ की गाथा

Entertainment: अभिनेता रितेश देशमुख की फिल्म- “राजा शिवाजी” ने पर्दे पर खूब कमाई की है। इस फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिला और साथ ही दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है यह फिल्म। हिस्टोरिकल ड्रामा के तौर पे सभी फैंस को काफी प्रभावित किया है इस फिल्म ने। छत्रपति शिवाजी महाराज के ऊपर बनी ये बायोपिक सिनेमाघरों में छाई हुई है। फैंस से मिले प्यार और अप्रीशिएशन के बाद यह ब्लॉकबस्टर फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देखने को मिलेगी। आइए ऐसे में जानते हैं कि यह मराठी फिल्म – “राजा शिवाजी” कब और कहां देखने को मिलेगी।

​Entertainment: ओटीटी पर कब और कहां आएगी राजा शिवाजी

​मराठी हिस्टोरिकल फिल्म – “राजा शिवाजी” सिनेमाघरों में दर्शकों के दिल पर राज कर रही है। इस फिल्म के जल्द ओटीटी रिलीज़ की खबरें काफी चर्चे में हैं और सुर्खियां बटोर रही हैं। अमूमन कोई भी फिल्म जो पर्दे पर हिट रही हो वो ओटीटी पे 45-60 दिनों के भीतर रिलीज़ हो जाती है। हालाँकि हमारे सहयोगियों का कहना है कि इसके ओटीटी रिलीज़ को लेकर अभी तक फिल्म मेकर्स और निर्देशन ने कोई भी बयान नहीं दिया है। ​हालाँकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है और साथ ही रिलीज़ डेट तय होनी भी बची है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों से ओटीटी तक का सफर तय करेगी। बताया जा रहा है कि “राजा शिवाजी” को जियोहॉटस्टार स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करेंगे। दर्शक इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। यह फिल्म ओरिजनली तो मराठी भाषा में है परंतु जब इसका ओटीटी रिलीज़ होगा तो यह मराठी और हिंदी के अलावा अन्य कई भाषाओं में स्ट्रीम की जाएगी जिसमें – तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम जैसी भाषाएं भी शामिल होंगी।

​डिजिटल राइट्स : 90 करोड़ से अधिक की रकम

Entertainment: हम आपको बता दें कि इस फिल्म के डिजिटल राइट्स की डील इस मूवी के रिलीज़ से पहले ही तय कर दी गई थी। रितेश देशमुख की इस मूवी के ओटीटी राइट्स 90 करोड़ से अधिक की रकम में बिके हैं। इस फिल्म में रितेश केवल एक्टर के तौर पर काम नहीं कर रहे हैं बल्कि बतौर निर्देशक के तौर पर भी एक्टिव हैं।

 

Written by: Saloni Bhardwaj

 

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 790 अंक उछला, निवेशकों की हुई चांदी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments