Home » राष्ट्रीय » 35 साल बाद निभाया दोस्ती का वादा, गूगल मैप के सहारे ढूंढकर लौटाए उधार के 25 हजार रुपये

35 साल बाद निभाया दोस्ती का वादा, गूगल मैप के सहारे ढूंढकर लौटाए उधार के 25 हजार रुपये

 Friendship Promise:

Friendship Promise: तेलंगाना के जगतियाल जिले से दोस्ती और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल सामने आई है। एक व्यक्ति ने 35 साल पहले अपने दोस्त से लिए गए उधार के पैसे न सिर्फ लौटाए, बल्कि ब्याज जोड़कर 25 हजार रुपये भी दिए। खास बात यह रही कि उसके पास दोस्त का न कोई फोन नंबर था और न ही पता। उसने केवल यादों और गूगल मैप की मदद से अपने दोस्त को ढूंढ निकाला।

Friendship Promise: सऊदी अरब में शुरू हुई थी दोस्ती-

इस कहानी की शुरुआत साल 1990 में सऊदी अरब से हुई। केरल के मोहम्मद इस्माइल और तेलंगाना के एडला लचन्ना वहां एक साथ काम करते थे। इसी दौरान इस्माइल ने लचन्ना से 120 सऊदी रियाल उधार लिए थे, जिसकी कीमत उस समय करीब 1,000 रुपये थी।

Friendship Promise: भारत लौटने के बाद टूट गया संपर्क-

कुछ समय बाद दोनों अपने-अपने घर लौट आए। उस दौर में मोबाइल फोन और इंटरनेट जैसी सुविधाएं नहीं थीं, इसलिए दोनों का संपर्क पूरी तरह टूट गया। वर्षों तक दोनों एक-दूसरे से नहीं मिल सके।

गूगल मैप की मदद से खोज निकाला दोस्त-

करीब 35 साल बाद इस्माइल ने अपना पुराना वादा निभाने का फैसला किया। उन्हें केवल इतना याद था कि लचन्ना तेलंगाना के धर्मपुरी इलाके के रहने वाले हैं। इसी जानकारी और गूगल मैप की मदद से वह केरल से तेलंगाना पहुंचे और आखिरकार अपने दोस्त को खोज निकाला।

ब्याज समेत लौटाए 25 हजार रुपये-

लचन्ना से मुलाकात के बाद इस्माइल ने 120 सऊदी रियाल के बदले मौजूदा विनिमय दर और अपने हिसाब से 25 हजार रुपये उन्हें सौंप दिए। इस तरह उन्होंने 35 साल पुराना उधार और अपना वादा दोनों पूरा कर दिया।

दोस्त ने कहा- ईमानदारी की मिसाल हैं इस्माइल-

पैसे वापस मिलने पर एडला लचन्ना भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि सऊदी अरब में दोनों साथ रहते थे, खाना बनाते और खाते थे, जिससे उनकी गहरी दोस्ती हो गई थी। लचन्ना ने कहा कि उन्हें नहीं पता इस्माइल ने 120 रियाल का हिसाब 25 हजार रुपये कैसे लगाया, लेकिन यह उनकी ईमानदारी और सच्ची दोस्ती की सबसे बड़ी मिसाल है

यह भी पढ़े- राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल का हमला, बोले- ‘ऐसी उम्मीद नहीं थी…’ मोदी से पूछे सवाल