Home » मध्य प्रदेश » मध्य प्रदेश में विवादित बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस विधायक के निष्कासन की मांग तेज

मध्य प्रदेश में विवादित बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस विधायक के निष्कासन की मांग तेज

Ful singh barraya news: 

Ful singh barraya news: मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान पर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने बयान की कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस पार्टी से विधायक बरैया को तत्काल निष्कासित करने की मांग की है। इसके विरोध में प्रदेश के कई हिस्सों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया।

सीएम यादव ने बताया समाज में जहर घोलने वाला बयान

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस विधायक के बयान को समाज में विद्वेष फैलाने वाला करार दिया। उन्होंने कहा कि यह बयान कांग्रेस की महिला और दलित विरोधी सोच को उजागर करता है। सीएम ने कहा कि महिलाओं और समाज के किसी भी वर्ग के प्रति इस तरह की टिप्पणी किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है।

Ful singh barraya news: राहुल गांधी के साथ मंच साझा करने पर उठे सवाल

भाजपा ने राहुल गांधी द्वारा इंदौर में फूल सिंह बरैया के साथ मंच साझा करने पर सवाल उठाए हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी का यह कदम विधायक के विवादित बयानों को मौन सहमति देने जैसा है। पार्टी ने मांग की कि राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व बरैया पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से बाहर करें, अन्यथा इसे बयान के समर्थन के तौर पर देखा जाएगा।

Ful singh barraya news: भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि महिलाओं को लेकर शर्मनाक बयान देने वाले विधायक के साथ मंच साझा कर कांग्रेस ने अपनी महिला विरोधी मानसिकता उजागर की है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की चुप्पी कांग्रेस की कथनी और करनी के अंतर को दिखाती है। वहीं, राज्य सरकार की मंत्री निर्मला भूरिया और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस ने भी बयान को निंदनीय बताते हुए कहा कि इस तरह की सोच समाज को तोड़ने वाली है।

महिला मोर्चा का प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने विधायक के बयान को भारतीय संस्कृति और नारी सम्मान का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि बलात्कार जैसे गंभीर अपराध को किसी भी रूप में महिमामंडित करना घोर आपत्तिजनक है। इसके विरोध में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे सहित प्रदेश के कई जिलों में प्रदर्शन कर कांग्रेस विधायक का पुतला जलाया और सार्वजनिक माफी व निष्कासन की मांग की।

यह भी पढे़ : संभल के सिंहपुर में मुर्गी फार्म में भीषण आग, 3500 मुर्गे-मुर्गियां और 700 अंडे जलकर खाक