Home » उत्तर प्रदेश » कातिलों से मुठभेड़: हाईवे पर चली गोलियां, 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश पुलिस ने दबोचे

कातिलों से मुठभेड़: हाईवे पर चली गोलियां, 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश पुलिस ने दबोचे

Ghaziabad News

Ghaziabad News: थाना अंकुर विहार पुलिस ने रविवार देर रात बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित था। मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से ही दबोच लिया गया।

वाहनों की सघन जांच शुरू

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की सर्विस लेन पर गढ़ी कटैया के पास चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि डाबर तालाब क्षेत्र में हुई हत्या के आरोपी बाइक से सभापुर अंडरपास की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी।

Ghaziabad News: बदमाशों ने पुलिस पर किया फायर 

कुछ ही देर में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया और जबकि बाइक चला रहे बदमाश ने बाइक मोड़कर खाली प्लॉट की ओर दौड़ा दी। पुलिस की क्रॉस फायरिंग में बाइक पर पीछे बैठे बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे और बाइक चला रहे उसके साथी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम अफसर और दूसरे ने शहजाद बताया। दोनों शातिर अपराधी हैं। पुलिस ने उनके पास से चोरी की मोटरसाइकिल, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। एसीपी अंकुर विहार ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि दोनों ने 11 दिसंबर को एसएलएफ वेद विहार में डीएलएफ निवासी सुनील कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में अंकुर विहार थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज है। उन्होंने बताया कि घायल बदमाश अफसर के खिलाफ विभिन्न राज्यों में लूट और चोरी के करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Report By: विभु मिश्रा

ये भी पढ़े… बाबरी मस्जिद के बाद तृणमूल कांग्रेस से निलंबित हुए विधायक हुमायूं कबीर ने कर दी ये बड़ी घोषणा…

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments