Home » बिज़नेस » सोने में मामूली गिरावट, चांदी में आधा फीसदी से ज्यादा उछाल, जानें ताजा भाव

सोने में मामूली गिरावट, चांदी में आधा फीसदी से ज्यादा उछाल, जानें ताजा भाव

सोने में गिरावट, चांदी चमकी

Gold Silver Price: गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में अलग-अलग रुख देखने को मिला। जहां सोने की कीमत लगभग स्थिर रही और मामूली गिरावट दर्ज की गई, वहीं चांदी में आधा प्रतिशत से अधिक की बढ़त देखने को मिली।मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर 5 अगस्त 2026 डिलीवरी वाला सोने का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,44,430 रुपये के मुकाबले 548 रुपये यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,43,882 रुपये पर खुला। हालांकि, बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद इसमें खरीदारी बढ़ने लगी।

सुबह 9:48 बजे तक सोना 244 रुपये यानी 0.16 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 1,44,206 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।अब तक के कारोबार के दौरान सोने ने 1,43,882 रुपये का दिन का न्यूनतम और 1,44,448 रुपये का उच्चतम स्तर छुआ।

Gold Silver Price:  सोने में गिरावट, चांदी चमकी
सोने में गिरावट, चांदी चमकी

चांदी में दिखी अच्छी तेजी

सोने के मुकाबले चांदी का प्रदर्शन बेहतर रहा। एमसीएक्स पर 5 सितंबर 2026 डिलीवरी वाली चांदी पिछली क्लोजिंग 2,30,384 रुपये के मुकाबले 812 रुपये यानी 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,31,196 रुपये पर खुली।सुबह के कारोबार में चांदी 1,253 रुपये यानी 0.54 प्रतिशत की मजबूती के साथ 2,31,637 रुपये पर कारोबार करती नजर आई।अब तक चांदी ने 2,30,973 रुपये का न्यूनतम और 2,32,339 रुपये का उच्चतम स्तर दर्ज किया।

Gold Silver Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

वैश्विक बाजार में भी सोना और चांदी की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। सोना 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,076 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं, चांदी 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60.59 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, सोना और चांदी फिलहाल सीमित दायरे में कारोबार कर रहे हैं। इसकी प्रमुख वजह फेड चेयर केविन वॉर्श का हालिया बयान माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई पहले की तुलना में कम जरूर हुई है, लेकिन अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है। साथ ही, उन्होंने आने वाली फेड बैठक में ब्याज दरों की दिशा को लेकर कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया। इसी कारण निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपनाए हुए हैं।

ये भी पढ़ें…दतिया उपचुनाव 2026 का ऐलान: जानिए कब होगा मतदान, क्यों खाली हुई सीट और किसके बीच होगा बड़ा मुकाबला?