Home » जॉब - एजुकेशन » नौसेना में कमीशंड ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन ?

नौसेना में कमीशंड ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन ?

New Delhi: नौसेना में कमीशंड ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन ?
New Delhi:  इंडियन नेवी में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। भारतीय नौसेना ने अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों से स्थायी कमीशंड अधिकारी बनने के लिए विभिन्न 60 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्ति प्रतिष्ठित भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला में चार वर्षीय बीटेक पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद 10+2 बीटेक कैडेट प्रवेश योजना के तहत तकनीकी शाखाओं में की जाएगी।

29 मई से शुरू होंगे आवेदन

तकनीकी शाखा में भारतीय नौसेना की ओर से जारी 60 रिक्तियों में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 30 एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग के 30 पद शामिल हैं। इनमें महिलाओं के लिए अधिकतम 8 रिक्तियां मैकेनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग से 4-4 रिक्तियां हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 29 मई से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 18 जून तय की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे ज्वाइन इंडियन आर्मी के ऑफिशियल पोर्टल पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं।

New Delhi: ये है शैक्षिक योग्यता

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी परीक्षा (10+2 पैटर्न) या इसके समकक्ष परीक्षा कम से कम 70 प्रतिशत कुल अंकों के साथ भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित (पीसीएम) में और कम से कम 50 प्रतिशत अंक अंग्रेजी में कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं में प्राप्त किए हुए होने चाहिए। इसी के साथ वे कैंडिडेट्स भी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं, जिन्होंने जेईई (मेन) – 2026 परीक्षा (बीई/बीटेक के लिए) में भाग लिया है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन जेईई (मेन) ऑल इंडिया कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) – 2026 के आधार पर आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग, सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) साक्षात्कार, चिकित्सा परीक्षण, पुलिस सत्यापन, चरित्र सत्यापन और सामान्य योग्यता सूची के आधार पर किया जाएगा। वहीं, आवेदकों की आयु की बात करें तो उनका जन्म 2 जुलाई 2007 और 1 जनवरी 2010 के बीच हुआ होना चाहिए।

 New Delhi: मिलेगी बीटेक की डिग्री

चयनित उम्मीदवारों को चार वर्षीय बीटेक पाठ्यक्रम के लिए कैडेट के रूप में भर्ती किया जाएगा। यह पाठ्यक्रम इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और नौसेना वास्तुकला एवं जहाज निर्माण (केवल मैकेनिकल इंजीनियरिंग से चयनित 7 उम्मीदवारों के लिए) में नौसेना की आवश्यकताओं के अनुसार आयोजित किया जाएगा। पाठ्यक्रम पूरा होने पर, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) द्वारा बीटेक की डिग्री प्रदान की जाएगी।

कैंडिडेट्स को भर्ती और योग्यता से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए ज्वाइन इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पद के लिए जारी अधिसूचना को चेक करने की सलाह दी जाती है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments