Harsha Richhariya: ग्लैमर वर्ल्ड छोड़कर संन्यास की राह चुनने वाली Harsha Richhariya अब ‘हर्षानंद गिरि’ के नाम से जानी जाएंगी। हाल ही में एक मीडिया पॉडकास्ट में उन्होंने अपनी पुरानी जिंदगी, लव लाइफ और संन्यास को लेकर खुलकर बात की। हर्षानंद गिरि ने कहा कि अगर वे यह कहें कि उन्हें कभी प्यार नहीं हुआ, तो यह झूठ होगा। उन्होंने माना कि उनकी जिंदगी में भी प्रेम रहा है और उनका भी कोई पार्टनर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि समाज हमेशा उनकी शादी को लेकर सवाल उठाता रहा है।
ट्रोलर्स को दिया जवाब
हर्षानंद गिरि ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में ऐसा कोई काम नहीं किया, जिससे उन्हें या उनके परिवार को शर्मिंदा होना पड़े। उन्होंने साफ कहा कि वे पैसों की वजह से अध्यात्म में नहीं आई हैं, बल्कि उन्होंने जीवन में काफी पैसा देखा और कमाया भी है।
Harsha Richhariya: महाकुंभ से मिली पहचान
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के झांसी में जन्मीं हर्षा रिछारिया का परिवार बाद में भोपाल में बस गया था। प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दौरान वे अचानक चर्चा में आईं, जब निरंजनी अखाड़े की पेशवाई में पीले वस्त्र और रुद्राक्ष की माला पहने उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। हालांकि इसके बाद उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा।
Harsha Richhariya: उज्जैन में लिया संन्यास
19 अप्रैल 2026 को उन्होंने उज्जैन के मंगलनाथ स्थित मौनी तीर्थ आश्रम में पंचायती निरंजनी अखाड़ा के पीठाधीश्वर सुमनानंद गिरि महाराज से दीक्षा लेकर पूरी तरह संन्यास ग्रहण कर लिया। संन्यास की परंपरा निभाते हुए उन्होंने स्वयं का पिंडदान भी किया, जिसे सनातन परंपरा में सांसारिक जीवन के अंत और नए आध्यात्मिक जन्म का प्रतीक माना जाता है। दीक्षा के बाद उन्हें नया नाम ‘हर्षानंद गिरि’ दिया गया।
तलवार वितरण को लेकर विवाद
संन्यास लेने के बाद हर्षानंद गिरि एक नए विवाद में भी घिर गईं। उज्जैन के लक्ष्मीपुरा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 11 युवतियों को तलवारें वितरित कीं। इस दौरान उन्होंने युवतियों को ‘लव जिहाद’ से सावधान रहने और शस्त्र विद्या सीखने की बात कही। उनके इस बयान और कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई।
सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग
संन्यास से पहले हर्षा रिछारिया एक लोकप्रिय सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और सनातनी प्रचारक के रूप में जानी जाती थीं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 17 लाख और फेसबुक पर 1.6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। संन्यास, बेबाक बयानों और हालिया विवादों के बाद वे एक बार फिर सोशल मीडिया और इंटरनेट पर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं।
यह भी पढे़ : तमिलनाडु में AI का अलग मंत्रालय: विजय सरकार का बड़ा टेक दांव








