Tamil Nadu AI Ministry: तमिलनाडु की C. Joseph Vijay सरकार ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए राज्य में AI के लिए अलग मंत्रालय का गठन किया है। इसके साथ ही तमिलनाडु, Kerala के बाद ऐसा करने वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है।
आर कुमार को मिली मंत्रालय की जिम्मेदारी
वेलाचेरी सीट से विधायक R Kumar को राज्यपाल ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। इसके बाद मुख्यमंत्री विजय ने उन्हें AI, सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और डिजिटल सर्विसेज विभागों की जिम्मेदारी सौंपी है।
सरकार ने AI मंत्रालय को IT और डिजिटल सेवाओं के साथ जोड़कर बनाया है, ताकि AI नीति निर्माण, डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करने और नई तकनीकों को लागू करने का काम एक ही फ्रेमवर्क के तहत किया जा सके।
Tamil Nadu AI Ministry: टेक्नोलॉजी और निवेश पर रहेगा फोकस
विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम तमिलनाडु को टेक्नोलॉजी और डिजिटल इनोवेशन के क्षेत्र में नई पहचान दिला सकता है। सरकार का उद्देश्य AI आधारित सेवाओं को प्रशासन, स्टार्टअप और उद्योगों से जोड़ना है, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा हो सकें।
Tamil Nadu AI Ministry: AI गवर्नेंस की दिशा में बड़ा संकेत
इससे पहले केरल सरकार भी AI के लिए अलग पोर्टफोलियो बना चुकी है। अब तमिलनाडु के इस फैसले को AI गवर्नेंस की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, अब टेक्नोलॉजी को केवल IT विभाग तक सीमित नहीं रखा जा रहा, बल्कि नीति निर्माण और प्रशासन का अहम हिस्सा बनाया जा रहा है। आने वाले समय में इससे डिजिटल सर्विसेज और स्मार्ट गवर्नेंस को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढे़ : बंगाल में बकरीद पर पशु वध रोक बरकरार, HC ने सरकार के आदेश को दी मंजूरी








