Home » एक्सक्लूसिव » देश में मौसम का डबल अटैक: कहीं 46°C की भीषण गर्मी, तो कहीं आंधी-बारिश और ओलावृष्टि; IMD का बड़ा अलर्ट

देश में मौसम का डबल अटैक: कहीं 46°C की भीषण गर्मी, तो कहीं आंधी-बारिश और ओलावृष्टि; IMD का बड़ा अलर्ट

Heatwave India:

Heatwave India: देश के अधिकांश हिस्से इस समय भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में हैं। कई शहरों में तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। बांदा मंगलवार को 45.6°C के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि झारसुगुड़ा में भी पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया।

गर्मी से राहत के लिए अनोखे जुगाड़, बारात में 20 कूलर

भीषण गर्मी के बीच देवास में एक बारात में 20 कूलर लगाकर लोगों ने गर्मी से बचने का अनोखा तरीका अपनाया। वहीं धौलपुर रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन के जनरल कोच में गर्मी के कारण आग लगने की घटना ने चिंता बढ़ा दी है।

Heatwave India: कई राज्यों में आंधी-बारिश और ओले

भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश के कई शहरों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि हुई। प्रयागराज और आगरा सहित कई जिलों में ओले गिरने से मौसम में अचानक बदलाव आया। बिहार, राजस्थान और अन्य राज्यों में भी तेज हवाओं और बारिश का असर देखा गया।

Heatwave India: 17 राज्यों में अलर्ट, 60 किमी/घंटा तक चलेगी हवा

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, देश के 17 राज्यों में आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

 दिल्ली-NCR और पूर्वोत्तर में बदला मौसम, स्कूल बंद

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बादलों के कारण मौसम में बदलाव आया है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। वहीं मिजोरम के आइजोल, सेरछिप और लुंगलेई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

 IMD की चेतावनी, सावधानी बरतने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों को तेज गर्मी और बदलते मौसम के बीच सतर्क रहने की सलाह दी है। धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और आंधी-बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की गई है।

यह भी पढे़ : Middle East war: ईरान ने जंग शुरू होने के बाद 21 लोगों को फांसी दी और 4,000 को गिरफ्तार किया,  संयुक्त राष्ट्र का खुलासा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments