Home » हिमाचल » हिमाचल में मानसून का असर: शिमला-कालका समर स्पेशल ट्रेन बंद, अब सिर्फ 5 ट्रेनें चलेंगी

हिमाचल में मानसून का असर: शिमला-कालका समर स्पेशल ट्रेन बंद, अब सिर्फ 5 ट्रेनें चलेंगी

Himachal Railway News:

Himachal Railway News: हिमाचल प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ रेलवे ने शिमला-कालका समर स्पेशल ट्रेन सेवा बंद करने का फैसला लिया है। गर्मियों के पर्यटन सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही यह विशेष ट्रेन अब वीरवार से संचालित नहीं होगी। इसके बाद कालका-शिमला विश्व धरोहर रेलमार्ग पर प्रतिदिन केवल पांच नियमित ट्रेनें ही चलेंगी।

Himachal Railway News: दो महीने तक चली समर स्पेशल ट्रेन-

हर साल मई और जून में शिमला आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए रेलवे नियमित ट्रेनों पर दबाव कम करने और यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा देने के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाता है। इस वर्ष भी हजारों पर्यटकों ने इस सेवा का लाभ उठाया।

Himachal Railway News: मानसून में घटी पर्यटकों की संख्या-

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बरसात शुरू होने के बाद पर्यटकों की आवाजाही सामान्य हो जाती है। इसी वजह से समर स्पेशल ट्रेन का संचालन जारी रखना व्यावहारिक नहीं माना गया। हालांकि नियमित ट्रेन सेवाएं पहले की तरह तय समय पर चलती रहेंगी।

शीतकालीन सीजन में फिर शुरू हो सकती है सेवा-

रेलवे का कहना है कि यात्रियों की संख्या और मांग की लगातार समीक्षा की जाती है। यदि शीतकालीन पर्यटन सीजन में जरूरत महसूस हुई तो समर स्पेशल की तरह विशेष ट्रेन सेवा दोबारा शुरू की जा सकती है।

विश्व धरोहर ट्रैक पर सफर का अलग ही रोमांच-

कालका-शिमला रेलमार्ग अपनी प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़ों, सुरंगों और ऐतिहासिक पुलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। अंग्रेजों के दौर में बने इस विश्व धरोहर ट्रैक पर सफर करना पर्यटकों के लिए खास अनुभव माना जाता है। सड़क पर लगने वाले जाम से बचने के लिए भी बड़ी संख्या में यात्री इस ट्रेन को प्राथमिकता देते हैं

यह भी पढ़े- 35 साल बाद निभाया दोस्ती का वादा, गूगल मैप के सहारे ढूंढकर लौटाए उधार के 25 हजार रुपये