Home » स्पोर्ट्स » Hockey World Cup 2026: 19 अगस्त को होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

Hockey World Cup 2026: 19 अगस्त को होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

Hockey World Cup 2026: 19 अगस्त को होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

Hockey World Cup 2026: हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंचने वाला है। दुनिया की 16 सर्वश्रेष्ठ टीमें 14 अगस्त से शुरू होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खिताब के लिए भिड़ेंगी। इस बार पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी संयुक्त रूप से बेल्जियम और नीदरलैंड कर रहे हैं, जबकि फाइनल मुकाबला 30 अगस्त को खेला जाएगा।भारतीय हॉकी टीम का सबसे बहुप्रतीक्षित मुकाबला 19 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ होगा। दोनों टीमें पूल-डी में शामिल हैं, इसलिए ग्रुप चरण में ही इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का इंतजार रहेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला यह मैच नीदरलैंड के प्रतिष्ठित वैगनर स्टेडियम में खेला जाएगा और दुनिया भर के हॉकी प्रशंसकों की नजरें इस मुकाबले पर टिकी रहेंगी।

ऐसा रहेगा टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ करेगी। इसके बाद 17 अगस्त को इंग्लैंड से भिड़ंत होगी। वहीं 19 अगस्त को टीम इंडिया अपने ग्रुप चरण का आखिरी मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। तीनों मैच टीम इंडिया के लिए बेहद अहम होंगे, क्योंकि इन्हीं के आधार पर अगले दौर का टिकट तय होगा।भारत को इस बार पूल-डी में पाकिस्तान, इंग्लैंड और वेल्स जैसी मजबूत टीमों का सामना करना है। इंग्लैंड और भारत दोनों मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं, जबकि पाकिस्तान भी उलटफेर करने की क्षमता रखता है। ऐसे में टीम इंडिया को नॉकआउट में जगह बनाने के लिए हर मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करना होगा।

Hockey World Cup 2026: जर्सी विवाद के बीच मैदान में उतरेगी भारतीय टीम

विश्व कप से पहले भारतीय हॉकी टीम अपनी नई केसरिया जर्सी को लेकर सुर्खियों में है। पारंपरिक नीली जर्सी की जगह नए रंग को अपनाने के फैसले पर कई पूर्व खिलाड़ियों ने सवाल उठाए हैं। हालांकि हॉकी इंडिया का कहना है कि यह बदलाव खिलाड़ियों की बेहतर विजिबिलिटी को ध्यान में रखकर किया गया है।

Hockey World Cup 2026: मौजूदा फॉर्म में मजबूत दिख रही है टीम इंडिया

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में पाकिस्तान का पलड़ा भले ही भारी रहा हो, लेकिन मौजूदा समय में भारतीय टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में टीम हाल के महीनों में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है और प्रो लीग में पाकिस्तान को भी मात दे चुकी है। ऐसे में 19 अगस्त का मुकाबला रोमांच से भरपूर होने की पूरी उम्मीद है।