Hormuz Strait Blocked: होर्मुज स्ट्रेट को ईरान ने एक बार फिर बंद कर दिया है। यह समुद्री रास्ता शुक्रवार को कुछ समय के लिए खोला गया था, लेकिन अब इस पर दोबारा पाबंदियां लगा दी गई हैं। ईरान का कहना है कि उसने अमेरिका पर भरोसा करते हुए कुछ जहाजों को गुजरने दिया था, लेकिन अमेरिका ने अपने वादे पूरे नहीं किए और नाकेबंदी के नाम पर जहाजों के साथ सख्ती जारी रखी।
सीजफायर उल्लंघन का आरोप
ईरान ने इसे सीजफायर समझौते का उल्लंघन बताया है। देश ने साफ किया है कि अब होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की आवाजाही पूरी तरह सेना के नियंत्रण में रहेगी। ईरान ने चेतावनी दी है कि जब तक उसके बंदरगाहों पर लगी नाकेबंदी नहीं हटती, तब तक किसी भी जहाज को इस रास्ते से गुजरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Hormuz Strait Blocked: अमेरिका का सख्त रुख
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने साफ कहा है कि ईरान के साथ समझौता होने तक नाकेबंदी जारी रहेगी।उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अमेरिका हर हाल में ईरान के पास मौजूद एनरिच्ड यूरेनियम को अपने नियंत्रण में लेगा, चाहे इसके लिए सख्त कदम ही क्यों न उठाने पड़ें।
Hormuz Strait Blocked: पिछले 24 घंटे के बड़े अपडेट्स
- अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में फिर से बातचीत की संभावना
- अमेरिका ने अपने रिजर्व से 2.6 करोड़ बैरल तेल जारी किया
- नौसैनिक नाकेबंदी अभी भी जारी
- लेबनान में सीजफायर के बाद लोगों की घर वापसी शुरू
लेबनान में जारी हमले
इजराइल ने स्वीकार किया है कि उसने सीजफायर के बावजूद दक्षिणी लेबनान में हमले जारी रखे हैं। इजराइली सेना के मुताबिक, यह कार्रवाई आत्मरक्षा में की गई, क्योंकि कुछ लड़ाके सैनिकों के करीब आ रहे थे। दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों में गोलाबारी और घरों को नुकसान पहुंचने की खबरें सामने आई हैं।
यह भी पढे़ : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: महंगाई भत्ता 60% हुआ, 50 लाख कर्मचारियों को राहत








