Iran crisis: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारत के लिए जरूरी गैस लेकर आ रहा जहाज MT सर्व शक्ति सुरक्षित रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर चुका है। सरकार के मुताबिक, यह जहाज 13 मई को विशाखापट्टनम पहुंच जाएगा, जिससे देश में LPG सप्लाई पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा।
जहाज पर सवार हैं 18 भारतीय नाविक
सूत्रों के अनुसार, इस जहाज में करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG लदी हुई है। जहाज पर कुल 20 क्रू मेंबर हैं, जिनमें से 18 भारतीय हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं और पिछले 24 घंटे में किसी भी भारतीय जहाज के साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।
Iran crisis: सरकार और मंत्रालय लगातार नजर बनाए हुए
मिडिल ईस्ट में हालात को देखते हुए भारत सरकार, विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावास और समुद्री एजेंसियां मिलकर लगातार काम कर रही हैं। डीजी शिपिंग का कंट्रोल रूम भी 24 घंटे हालात पर नजर रख रहा है। अब तक हजारों कॉल और ईमेल के जरिए लोगों की मदद की जा चुकी है।
Iran crisis: 3 हजार भारतीय नाविकों की सुरक्षित वापसी
सरकार ने यह भी बताया कि खाड़ी देशों से अब तक करीब 3,000 भारतीय नाविकों को सुरक्षित वापस भारत लाया जा चुका है। बंदरगाहों पर भी कामकाज पूरी तरह सामान्य है और कहीं भी किसी तरह की देरी या भीड़ की स्थिति नहीं है।
पेट्रोलियम मंत्रालय का भरोसा
Iran crisis: पूरे घटनाक्रम पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है। मंत्रालय का कहना है कि समुद्री सुरक्षा और सप्लाई चेन को बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि देश में ईंधन की उपलब्धता प्रभावित न हो।
ये भी पढ़े: नोएडा में रिटायर्ड इंजीनियर से 75 लाख की साइबर ठगी








