Home » Breaking News » दिल्ली में QUAD की शक्ति बैठक: इंडो-पैसिफिक सुरक्षा पर बड़ा मंथन आज

दिल्ली में QUAD की शक्ति बैठक: इंडो-पैसिफिक सुरक्षा पर बड़ा मंथन आज

Jaishankar Quad Meeting: भारत आज नई दिल्ली में QUAD देशों के विदेश मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक की मेजबानी करेगा। इस बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S. Jaishankar) अमेरिका के मार्को रूबियो (Marco Rubio), ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग (Penny Wong) और जापान के विदेश मंत्री तोशित्सुमित्सु मोतेगी (Toshimitsu Motegi) का स्वागत करेंगे।

इंडो-पैसिफिक और वैश्विक चुनौतियों पर मंथन

विदेश मंत्रालय के मुताबिक बैठक में ‘फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक’ विजन को आगे बढ़ाने, समुद्री सुरक्षा मजबूत करने, महत्वपूर्ण खनिज, नई तकनीक, सप्लाई चेन और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा पश्चिम एशिया संकट, यूक्रेन की स्थिति, जलवायु कार्रवाई, बुनियादी ढांचा विकास और मानवीय सहायता जैसे विषय भी एजेंडे में शामिल रहेंगे।

Jaishankar Quad Meeting: आर्थिक सुरक्षा और तकनीकी साझेदारी पर जोर

रिपोर्ट्स के अनुसार QUAD देश आर्थिक सुरक्षा और तकनीकी सहयोग को मजबूत करने के लिए कुछ नए कदमों की घोषणा भी कर सकते हैं। बैठक में सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिजों की सप्लाई, उभरती तकनीकों और वैश्विक व्यापार नेटवर्क को सुरक्षित बनाने पर विशेष फोकस रहने की संभावना है।

जयशंकर ने जापान के विदेश मंत्री से की मुलाकात

बैठक से पहले एस. जयशंकर ने जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत-जापान की रणनीतिक साझेदारी ‘फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक’ के साझा विजन पर आधारित है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंधों का क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर व्यापक प्रभाव है।

Jaishankar Quad Meeting: PM मोदी से भी हो सकती है मुलाकात

नई दिल्ली दौरे के दौरान QUAD देशों के विदेश मंत्रियों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से भी मुलाकात होने की संभावना है। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में भू-राजनीतिक तनाव बढ़ रहा है और सदस्य देश सामरिक सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

मार्को रुबियो बोले- भारत अहम रणनीतिक साझेदार

भारत दौरे से पहले मार्को रुबियो ने भारत को अमेरिका का “दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदारों में से एक” बताया था। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका आतंकवाद, सप्लाई चेन और महत्वपूर्ण खनिज जैसे मुद्दों पर रणनीतिक रूप से एकजुट हैं और दोनों लोकतांत्रिक देश पारदर्शिता व जवाबदेही के महत्व को समझते हैं।

ये भी पढ़े… चंडीगढ़ में भीषण धमाके, एक के बाद एक फटे 3 सिलेंडर, तीन मंजिला मकान हुआ तबाह, 3 गंभीर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments