लोकप्रिय हो रहा ‘संध्या संवाद’ कार्यक्रम
Lucknow: कर्मचारियों को मिली लाखों की जीपीएफ राशि
देवीपाटन मंडल के श्रावस्ती में आयोजित संध्या संवाद कार्यक्रम के सकारात्मक परिणाम सामने आए, जहां सेवानिवृत्त कर्मचारियों के जीपीएफ एवं अन्य सेवा संबंधी देयों का भुगतान कराया गया। इस पहल के तहत कुल 89 लाख 41 हजार 612 रुपए की जीपीएफ धनराशि संबंधित कर्मचारियों के खातों में पहुंचाई गई। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के चेहरे भुगतान मिलने के बाद खुशी से खिल उठे।
Lucknow: लोगों के बीच पहुंच रहा प्रशासन
Lucknow: सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्या का समाधान
Lucknow: कर्मचारियों में खुशी
Lucknow: जनता को योजनाओं का लाभ
योगी सरकार ने मंडल में संध्या संवाद कार्यक्रम की शुरुआत श्रावस्ती जिले की ग्राम पंचायत टेण्डवा महन्थ से की थी। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर सुना गया, उनका तत्काल समाधान कराया गया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया गया। संध्या संवाद कार्यक्रम धीरे-धीरे प्रशासन और आमजन के बीच भरोसे का मजबूत माध्यम बनता जा रहा है।
ये भी पढ़ें…दिल्ली बार काउंसिल चुनाव में पीयूष गुप्ता ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड मतों से जीत की दर्ज








