Home » Breaking News » महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला! 12 IAS अधिकारियों के तबादले से प्रशासन में हलचल

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला! 12 IAS अधिकारियों के तबादले से प्रशासन में हलचल

Maharashtra Ias Transfer: महाराष्ट्र सरकार ने विधानसभा के आगामी मानसून सत्र से पहले प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव को राज्य सरकार की प्रशासनिक रणनीति और महत्वपूर्ण परियोजनाओं में तेजी लाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

प्रमुख नियुक्तियां और तबादले

विजय सिंघल (Vijay Singhal) (1997 बैच) को  सिडको (CIDCO) के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पद से हटाकर धारावी पुनर्विकास परियोजना में विशेष कार्य अधिकारी नियुक्त। वहीं पर प्राजक्ता वर्मा (Prajakta Verma) (2001 बैच) को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) में अतिरिक्त नगर आयुक्त बनाई गईं। पी वेलरासु (P Velrasu) (2002 बैच) को एमआईडीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से वन विभाग के सचिव पद पर नियुक्त। अश्विनी जोशी (Ashwini Joshi) को  (2006 बैच) बीएमसी के अतिरिक्त नगर आयुक्त से एमएमआरडीए में अतिरिक्त महानगर आयुक्त बनीं और दीपेन्द्रर सिंह कुशवाहा (Deependra Singh Kushwaha) (2006 बैच) को उद्योग निदेशालय के विकास आयुक्त से एमआईडीसी के सीईओ नियुक्त। अश्विन मुद्गल (Ashwin Mudgal) (2007 बैच) को एमएमआरडीए से सिडको के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बनाए गए। स्वास्थ्य और उद्योग विभाग में भी बदलाव कादंबरी बालकावडे (Kadambari Balkawade) को उद्योग निदेशालय में विकास आयुक्त नियुक्त किया गया। संजय काटकर (Sanjay Katkar) को परिवार कल्याण आयुक्त एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का निदेशक बनाया गया।

Maharashtra Ias Transfer: युवा IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

जेनिथ चंद्र डोंथुला (Jenith Chandra Donthula) – जिला परिषद गोंदिया के सीईओ। अनाय नवनदार (Anay Navandar) – जिला परिषद अकोला के सीईओ। बी सरवनन (B Saravanan) – आईटीडीपी किनवट परियोजना अधिकारी। बी सरवनन (Lagima Tiwari) – आईटीडीपी तलोदा परियोजना अधिकारी नियुक्त।

क्या है राजनीतिक महत्व?

22 जून से शुरू होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र से पहले हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को सरकार की तैयारी और प्रमुख विकास परियोजनाओं को गति देने की रणनीति माना जा रहा है। विशेष रूप से धारावी पुनर्विकास परियोजना, एमआईडीसी, बीएमसी और एमएमआरडीए जैसे महत्वपूर्ण विभागों में बदलाव पर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों की नजरें टिकी हुई हैं।

ये भी पढ़े… साझेदारी सम्मान पर आधारित होनी चाहिए, निर्भरता पर नहीं… जी-7 सम्मेलन में बोले PM मोदी