Home » राष्ट्रीय » मेसी को न देख पाने का दर्द बना कला, चने के दाने पर उकेरी तस्वीर, चारों तरफ हो रही तारीफ

मेसी को न देख पाने का दर्द बना कला, चने के दाने पर उकेरी तस्वीर, चारों तरफ हो रही तारीफ

Messi Painting

Messi Painting: विश्वप्रसिद्ध फुटबॉलर और अर्जेंटीना टीम के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी के कोलकाता आने की खबर से राज्य भर के फुटबॉल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह था। मेसी को देखने की चाह में किसी ने पैसे जोड़े, किसी ने मेहनत की कमाई बचाई, तो किसी ने पूजा के लिए रखे पैसे से टिकट खरीदा।

महंगे टिकट, फिर भी अधूरा सपना

कई लोगों ने भारी कीमत चुकाकर टिकट खरीदे, इसके बावजूद उन्हें अपने पसंदीदा फुटबॉलर की एक झलक तक नसीब नहीं हुई। वहीं आर्थिक असमर्थता के कारण कई मेसी प्रशंसक स्टेडियम तक पहुंच ही नहीं सके।

Messi Painting: निराशा से जन्मी अनोखी कला

राणाघाट के रामनगर निवासी कलाकार मानिक देवनाथ भी मेसी को देखने का सपना संजोए हुए थे, लेकिन यह सपना पूरा नहीं हो सका। इस निराशा को उन्होंने अपनी कला के माध्यम से अभिव्यक्त किया। मानिक देवनाथ ने एक छोटे से चने के दाने पर लियोनेल मेसी की बेहद सूक्ष्म और सजीव तस्वीर उकेर दी, जो देखने वालों को हैरान कर देती है।

सात दिन की मेहनत, हर ओर हो रही सराहना

करीब सात दिनों की अथक मेहनत के बाद तैयार हुई यह कलाकृति उन सभी मेसी प्रशंसकों को समर्पित है, जो अपने चहेते खिलाड़ी को सामने से नहीं देख पाए। इससे पहले भी मानिक देवनाथ सौरव गांगुली, डिएगो मैराडोना, अमिताभ बच्चन और लियोनेल मेसी की प्रतिकृतियाँ चने के दाने पर बना चुके हैं। उनकी यह अनोखी कला अब हर तरफ प्रशंसा बटोर रही है।

 

ये भी पढ़ें…विदेश जाकर देश की छवि खराब करते हैं राहुल गांधी: जदयू प्रवक्ता

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments